आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 28 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019

29 april 2019 current affairs, 28 april 2019 current affairs
30 april 2019 current affairs


28,29,30 April Current Affairs 2019

28 April Current Affairs 2019

निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने चीन में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए 5वां कोटा दिलाया है।
ओलंपिक कोटा दिलाने वाले खिलाड़ी निम्न है - 
1.अपूर्वी चंदेला  2.दिव्यांश सिंह पंवार  3.सौरभ चौधरी  4.अंजुम मुद्गल    5.अभिषेक वर्मा

बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और महिला क्रिकेटर पूनम यादव के नामों की अर्जुन अवार्ड के लिए सिफारिश की है।

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज का ₹20 का नया नोट जारी करेगा जिसमें एलोरा गुफाओं का चित्र दिखाया गया है।
महात्मा गांधी सीरीज के इन नए नोटों का रंग हरा पीला होगा।

ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुष वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनी है।
क्लेयर ने नामीबिया और ओमान के बीच एक मैच में अंपायरिंग की है।

चीन के शिचुआन प्रांत में स्थित दुनिया की सबसे विशाल बुद्ध प्रतिमा (71 मीटर ऊची) को मरम्मत के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने चीड़ की पत्तियों (पिरुल) से इको-फ्रैंडली ईधन बनाने की तकनीक विकसित की है।

उत्तरप्रदेश के बस्ती में वैज्ञानिकों ने इजराइल की तकनीक की सहायता से जामुनी रंग का आम विकसित किया है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने देश में जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू और टेलकम पाउडर पर रोक लगा दी है।

नरेंद्र मोदी सेंसर्ड पुस्तक के लेखक हैं ? - अशोक श्रीवास्तव।

माइक्रोसॉफ्ट 1 ट्रिलियन डॉलर के मूल्य को पार करने वाली दुनिया की तीसरी औद्योगिक कंपनी बनी है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने स्टार्टअप इंडिया विजन लॉन्च किया है।
उद्देश - 2024 तक देश में 50,000 नए स्टार्टअप स्थापित करना।

श्रीलंका ने सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और मानवरहित विमानों के उपयोग पर रोक लगा दी है।

एतिहाद एयरवेज बिना किसी प्लास्टिक के उड़ान भरने वाली खाड़ी देशों की पहली एयरलाइंस बनी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मलेरिया एलिमिनेशन रिसर्च अलायंस शुरू किया है।
उद्देश्य - भारत से 2027 तक मलेरिया को मुक्त करना।
जबकि 2030 तक मलेरिया को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय सेना ने चीन पाकिस्तान सीमाओं पर सुरंगों के निर्माण के लिए नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) के साथ समझौता किया है।

भारतीय सेना में कितने प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किया जाएगा ? - 20%


29 April Current Affairs 2019


इंडोनेशिया में वैज्ञानिकों ने वाकटोबी सफेद आंख और वांग -वांगी सफेद आंख नामक दो नई पक्षी प्रजातियों की खोज की है।

हैदराबाद स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस 2021 में सेटेलाइट लांच करने के लिए विक्रम श्रंखला के रॉकेट का परीक्षण करेगी।

लार्सन एवं ट्रुबों कंपनी ने संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जेबेल अली एसटीपी का निर्माण किया है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान पहुंची है।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO)

स्थापना - 2001 में रूस चीन किर्गिस्तान गणराज्य, कजाखस्तान, उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा की गई।

भारत और पाकिस्तान पिछले वर्ष ही इस संगठन के सदस्य बने है।


चीन में संपन्न आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारत ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक सहित सर्वाधिक 4 पदक जीते है।

हाल ही चीन में संपन्न एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं ? - 16 पदक
अंतिम दिन भारतीय पहलवान हरप्रीत सिंह ने 82 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

ऑस्ट्रेलिया के डोमिनिक थिएम ने बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2019 का खिताब जीता है।

मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास ने अजरबैजान ग्रांप्री जीती है।

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के पास गुरु नानक देव के समय का एक कुआं मिला है।

दुबई में रहने वाली भारतीय छात्रा सिमोन नूराली का अमेरिका की 7 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में चयन हुआ है।

अमेरिका में 28 अप्रैल को सिख धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सिख दिवस मनाया गया है।
गतका - गुरु गोविंद सिंह द्वारा तैयार किया गया एक तरह का मार्शल ऑर्ट।

सेफ सिटी प्रोजेक्ट

यह 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई  योजना है।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने 2019 की समाप्ति तक कतर के एग्जिट वीजा सिस्टम को समाप्त करने की घोषणा की है।

हाल ही वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो अवार्ड किसे दिया गया है ? - पाकिस्तान के सायरिल अल्मिडा को

अजिंक्य रहाणे हैम्पशायर काउंटी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने है।

विराज सागर दास उत्तरप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए है।

उत्तरप्रदेश के सुहास एल वाई ने युगांडा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

बार्सिलोना ने 26वीं बार ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट जीता है।
सर्वाधिक बार विजेता - रियल मेड्रिड (33बार)

हाल ही सऊदी अरब के जेद्दा में भारतीय खाद्य और फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया।


30 April Current Affairs 2019

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI = सिपरी) ने वैश्विक सैन्य खर्च रिपोर्ट 2019 जारी की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2018 में 3.1% और पाकिस्तानी ने 11% रक्षा खर्च बढ़ाया है।
जबकि विश्व के कुल सैन्य खर्च का आधा हिस्सा अमेरिका और चीन खर्च करते हैं।
2018 में सबसे अधिक रक्षा खर्च (60%) करने वाले शीर्ष पांच देश अमेरिका, चीन, सऊदी अरब, भारत और फ्रांस रहे हैं।

दिलीप कुमार को लोकपाल कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

27-28 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच चीन के वुहान में हुई वार्ता के 1 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चीन में कलर्स ऑफ इंडिया समारोह मनाया जा रहा है।

मेक्सिको में दुनिया का सबसे बड़ा टेडी बियर बनाया गया है।

29 अप्रैल को राजस्थान में लोक चुनाव 2019 के पहले चरण की 13 सीटों पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ है ? - 68.22%
गौरतलब है कि यह राजस्थान में 1952 से लेकर अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान है।
13 सीटों में राजस्थान में सबसे ज्यादा 73.13% वोट बाड़मेर और सबसे कम 62.42% वोट पाली में पड़े हैं।

विभिन्न खेल पुरस्कारों के लिए निम्न खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की गई है -
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार - बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट (पहलवान)
हिना सिद्धू और अंकुर मित्तल (निशानेबाज)
अर्जुन अवॉर्ड - पूजा ढांडा, दिव्या काकरान, हरप्रीत और राहुल अवारे (पहलवान)
अंजुम मुद्गल, शहजाद रिजवी और ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाज)

मोरक्को में 14वीं टाइटन डेजर्ट साइकिल रेस शुरू हुई है।

चीन के मा लोंग ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता है।

हाल ही संपन्न युगांडा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने   कुल कितने पदक जीते हैं ? - 27 पदक

जी साथियान टेबल टेनिस की विश्व रैकिंग में टॉप-25 में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने है।

ड्रग्स के कारण इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स को क्रिकेट विश्व कप 2019 की टीम से बाहर कर दिया है।

चिल्ली के वैज्ञानिकों ने अमेरिका में 15,600 साल पुराने मानव के पांव के निशान खोजें है।

पेप्सिको ने हाल ही गुजरात में बिना मंजूरी के FC5 किस्म के आलू उगाने पर गुजरात के किसानों पर केस दर्ज कराया है।

28 अप्रैल को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया है।
विषय - टीकाकरण का महत्व।

29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया है।
विषय - नृत्य एवं आध्यात्मिकता
फ्रेंच डांसर जीन जॉर्ज नेवेरे के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने रोमानिया के डोरु इसाक को 3 साल के लिए तकनीकी निदेशक नियुक्त किया है।

हाल ही भारत में मलेरिया उन्मूलन अनुसंधान गठबंधन (MERA) किसके द्वारा लांच किया गया है ? - इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)

मारुति सुजुकी इंडिया ने एक अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है।

श्रीलंका सरकार ने बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हाल ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ओमान और अमेरिका की क्रिकेट टीम को वनडे इंटरनेशनल टीम का दर्जा दिया है।

नेपाल में सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है।
नेपाल सरकार द्वारा 45 दिन के इस अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को नेपाली नववर्ष के दिन हुई।
इसका मुख्य लक्ष्य माउंट एवरेस्ट से करीब 10,000 किलोग्राम कचरा हटाना है।


हाल ही 26 अप्रैल को भारत का सबसे बड़ा विमान वाहक पोत आग से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है ? - आईएनएस विक्रमादित्य

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook परजुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।

Post a Comment

0 Comments