आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 23 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 22 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019

23 april 2019 current affairs, 22 april 2019 current affairs
24 april 2019 current affairs

22,23,24 April Current Affairs 2019

22 April Current Affairs 2019

दुती चंद ने दोहा में चल रही एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है।
दुती ने महिलाओं की 100 मीटर हीट में 11.28 सेकंड का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

हांगकांग में चल रही एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर, राजस्थान के गौरव साहू ने 53 कि.ग्रा. वर्ग में एक स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक जीता है।

निंगबो (चीन) में चल रही है एशियन वेटलिफ्टिंग/भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग की 67 कि.ग्रा. कैटेगरी में जेरेमी लालरिनुनगा ने 15 रिकॉर्ड (6 अंतर्राष्ट्रीय और 9 राष्ट्रीय रिकॉर्ड) तोडे है।

सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर लगातार पांच आईपीएल सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले में पहले खिलाड़ी बने है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खलील अहमद (निवासी टोंक, राजस्थान) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

इटली के फेबियो फोगनिनी ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस खिताब जीता है।
इसी के साथ फेबियो फोगनिनी एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने है।

सर्विसेज (सेना) की टीम ने पंजाब को हराकर छठीं बार संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट जीता है।

अभिषेक अग्रवाल ने ओटर्स क्लब वेदांता स्क्वाश ओपन के पुरुष वर्ग का खिताब जीता है।
महिला वर्ग विजेता - सान्या वत्स।

प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विस डे मनाया जाता है।
इस दिन नौकरशाहों को उनके लाेक सेवा संबंधित योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Protect Our Species.

विदेश सचिव विजय गोखले 2 दिन की चीन यात्रा पर गए हैं।

हाल ही पाकिस्तान के लाहौर में एक म्यूजियम में जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े दस्तावेजों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

हाल ही भारत और अमेरिका की नौसेना ने हिंद महासागर में संयुक्त पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास किया है।

देश का सबसे बड़ा परमाणु बिजलीघर कहां बनाया जाएगा ? - जैतारण परमाणु बिजलीघर महाराष्ट्र।

हाल ही जय कोवली को एशियाई मुक्केबाजी परिसंंघ की कार्यकारी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

मुकेश कुमार को जोड़ो यूनियन ऑफ एशिया का महासचिव नियुक्त किया गया है।

रविंद्र कुमार पासी को हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्फर टाइगर वुड्स को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम देने की घोषणा की है।

यौन उत्पीड़न की त्वरित जांच के लिए केंद्र सरकार ने राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों को साएक (SAECK) नामक 3100 किट वितरित किए हैं।

चुनाव आयोग ने वोटर टर्नआउट नामक ऐप लॉन्च किया है।

गौहेन उलिउवा पर्व का संबंध किस राज्य से है ? - असम।


23 April Current Affairs 2019

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 मई 2019 से भारत सहित 8 देशों (भारत, चीन, ताइवान, जापान, ग्रीस, दक्षिण कोरिया, तुर्की, इटली) को ईरान से तेल आयात की छूट की अवधि को बढ़ाने से इंकार कर दिया है।

गौरतलब है कि सऊदी अरब और इराक के बाद भारत को तेल की आपूर्ति करने वाला तीसरा बड़ा देश ईरान ही है।

साथ ही ईरान के तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार भारत है।



कॉमेडियन वोलोदिमायर जेलेंस्की ने यूक्रेन में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है।



22 देशों का संगठन अरब लीग फलस्तीन को प्रत्येक महीने 10 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देगा।



श्रीलंका में आतंकवादी हमले के बाद 87 बम (डेटोनेटर) और मिलें है जिसके बाद श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा की गई है।

भारतीय मूल की वंदना नारन ने दक्षिण अफ्रीका में 6 धुनों पर हनुमान चालीसा गायी है।

पाकिस्तान में पोलियो के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है।

जापान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अग्निशामक यंत्र विकसित किया है जो कि अंतरिक्ष में भी कार्य करेगा।

मनीष माहेश्वरी को टि्वटर इंडिया एमडी नियुक्त किया गया है।

हाल ही रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड सर्वेयर ने संजय दत्त के अपने दक्षिण एशिया बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

ट्राई की मार्च 2019 रिपोर्ट के अनुसार डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जिओ 4G पहले स्थान पर है।

परमाणु विभाग के सचिव एवं परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष केएन व्यास ने 11वें इंटरनेशनल फोरम एटम एक्सपो 2019 के दौरान कहा है कि देश में जल्द ही 12 परमाणु प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

ग्लोबल टेरर डाटाबेस (जीटीडी) के अनुसार दक्षिण एशिया विश्व में दूसरा सबसे बड़ा आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र है।
पहला - मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका।

पृथ्वी पर विलुप्त होने वाले जीवों के संरक्षण के लिए नीतियों का निर्माण करने वाले वैज्ञानिकों के एक समूह के अनुसार पृथ्वी पर जीवन और जैव विविधता को बचाने के लिए प्रतिवर्ष 100 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करने की आवश्यकता है।

इंडियन स्कीमर क्या है ?

यह पक्षियों की एक विलुप्त प्राय: प्रजाति है जिसे चंबल नदी के क्षेत्र में आसानी से देखा जा सकता है।

राजस्थान करेंट अफेयर्स

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने दो नवनियुक्त जजों अभय चतुर्वेदी और नरेंद्रसिंह ढड्डा को शपथ दिलाई है।
राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित अधिकतम 50 न्यायाधीशों के पद स्वीकृत है।
प्रश्न.वर्तमान में राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश कौन हैं ?
उत्तर - मोहम्मद रफीक।

हाल ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज (जयपुर) के डॉक्टर सीएल नकल को अमेरिका की फेलोशिप मिली है।

हाल ही राजस्थान के प्रसिद्ध कवि मनीष मूंदड़ा के कविता संग्रह कुछ अधूरी बातें मन की का विमोचन किया गया है।

आज 23 अप्रैल को मंदाकिनी आमटे को 2019 का कस्तूरबा गांधी सेवा पुरस्कार दिया जाएगा

खेल करेंट अफेयर्स

अजिंक्य रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक स्कोर (105 रन) बनाने वाले खिलाड़ी बने है।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

आईपीएल के 12वें संस्करण का फाइनल 12 मई 2019 को हैदराबाद में खेला जाएगा।

गोमती मरिमुतु ने 800 मीटर और तेजेंद्रपाल सिंह तूर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शॉटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं।
अन्नु रानी - रजत पदक - जेवेलिन थ्रो (भाला फेंक)
शिवपाल सिंह - रजत पदक - जेवेलिन थ्रो (भाला फेंक)
जाबिर एमपी - कांस्य पदक - 400 मीटर बाधा दौड़
सरिताबेन - कांस्य पदक - 400 मीटर बाधा दौड़

स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने 25 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया है और साथ ही एक ओवर में छह छक्के भी लगाए हैं।

केन्या के सैमी किगेन ने रबात इंटरनेशनल मैराथन का खिताब जीता है।
महिला वर्ग विजेता - केन्या की सिल्विया किबेत

प्रतिवर्ष 21अप्रैल को विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस मनाया जाता है।
15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार सप्ताह मनाया गया है।

हाल ही इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट द्वारा जारी कैंसर से संबंधित ICP रिपोर्ट में भारत को 28 देशों में 19वां स्थान मिला है।

1 लाख करोड़ रुपए से अधिक वार्षिक राजस्व कमाने वाली भारत की पहली रिटेल कंपनी बनी है ? - रिलायंस रिटेल।

24 April Current Affairs 2019


द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी पनडुब्बी (टारपीडो) के हमले से डूबा ऑस्ट्रेलियाई मालवाहक जहाज  एसएस आयरन क्रॉउन दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के तट पर मिला है।


जापान में भारतीय मूल के योगी पुराणिक चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय बने है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दुनिया का पहला संभावना मंत्रालय (Ministry Of Possibilities) शुरू किया है।
इस मंत्रालय में कोई भी मंत्री नहीं होगा।

ईरान की संसद ने अमेरिका की सभी सेनाओं को आतंकी घोषित किया है।

इराक में ऑनलाइन गेम पबजी को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में एक स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

भारतीय मूल का 15 वर्षीय रणवीर सिंह संधू ब्रिटेन का सबसे युवा अकाउंटेट बना है।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि 2020 तक उनकी कंपनी ऑटोमेटिक रोबोट टैक्सी लॉन्च कर देगी।

जेट एयरवेज के सीईओ है ? - विजय दुबे।

थाईलैंड में रेडक्रॉस महोत्सव मनाया जाता है।

विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) ने एशियाई चैंपियनशिप का खिताब (स्वर्ण पदक) जीता है।

23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप - दोहा (कतर)

स्वप्ना बर्मन - रजत पदक - हेप्टाथलान।
4 गुणा 400 मिश्रित रिले टीम - रजत पदक।

6 मई से 11 मई 2019 तक इस वर्ष के महिला आईपीएल के चारों मैच जयपुर में खेले जाएंगे।

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ट्रांससेक्सुअल (किन्नर) भी दुल्हन है और यह शब्द केवल महिलाओं को ही संदर्भित नहीं करता है।

ऊर्जा और सतत विकास की चुनौतियों को दूर करने के लिए आईआईटी रुड़की और द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) ने समझौता किया है।

भारत में मानसून का आगमन कब होता है ? - 1 जून।
गौरतलब है कि भारत का 65% वर्षाजल समुद्रों में चला जाता है।

जस्टिस बोबडे की अध्यक्षता में तीन जजों की समिति सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगाई पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी।
समिति के सदस्य - जस्टिस बोबडे, जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस इंदिरा बनर्जी।

हाल ही गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 20 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं।

क्रोनोस क्या है ? - मैलवेयर।

ड्रग्स तकनीकी सलाहकार बोर्ड ने नियम 65(15) में संशोधन करके मेडिकल की दुकानों पर लिखे शब्द केमिस्ट और ड्रगिस्ट को फार्मेसी शब्द में रूपांतरित किया है।

23 अप्रैल को यूनेस्को द्वारा विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Share a story.
पहली बार 23 अप्रैल 1995 को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया गया था।
गौरतलब है कि 2019 के लिए शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) को विश्व पुस्तक राजधानी घोषित किया गया है।

23 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया गया है।

इकोनॉमिक अनइक्विलिटी पुस्तक के लेखक कौन है ? -
अमर्त्य सेन।
गौरतलब है कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस ने अमर्त्य सेन के नाम पर असमानता का अध्ययन करने के लिए एक नया अकादमिक पद स्थापित करने की घोषणा की है।

हाल ही बंगाली लोक गायक अमरपाल का निधन हुआ है।
हाल ही मद्रासी लेखक एवं पत्रकार सुब्बेया मुथैया का निधन हुआ है।

स्टार्टअप ब्लिंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत ने स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग 2019 में 100 देशों में 17वां स्थान प्राप्त किया है।

हाल ही केरल कृषि विश्व विद्यालय को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है ? - बेनी एंटनी को।

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी इंडेक्स ऑफ कैंसर प्रेेपरेडनेस 2019 में भारत 19वें स्थान पर रहा है।
पहला स्थान - ऑस्ट्रेलिया। अंतिम स्थान - मिस्त्र।

ढोले है - जंगली कुत्ते की संकटग्रस्त प्रजाति।

हाल ही ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले हॉर्सफिल्ड ब्रॉज कुकू नामक पक्षी की भारत में उपस्थिति दर्ज की गई है।


संयुक्त अरब अमीरात ने राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook परजुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।




Post a Comment

0 Comments