आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 20 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 19 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019

20 April 2019 Current Affairs, 19 April 2019 Current Affairs
21 April 2019 Current Affairs

19,20,21 April Current Affairs 2019

19 April Current Affairs 2019

नेपाल ने अमेरिका से अपना पहला सेटेलाइट नेपालीसेट-1 लॉन्च किया है।
इस उपग्रह को नेपाल एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने तैयार किया है।

श्रीलंका ने अपने पहले उपग्रह रावण-1 को नासा की फ्लाइट फैसिलिटी से लॉन्च किया है।

19 अप्रैल 1971 को सोवियत संघ ने दुनिया का पहला अंतरिक्ष स्टेशन सोल्युत-1 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।

19 अप्रैल 1975 को भारत ने सोवियत संघ के कोस्मोव-3m रॉकेट से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च किया था।

नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सबसे ज्यादा समय (328 दिन) बिताने वाली पहली महिला बनेंगी।

वैज्ञानिकों ने सुदूर अंतरिक्ष में हीलियम हाइड्राइड आयन का अणु खोजा है।
इसे ब्रह्मांड के निर्माण की रासायनिक क्रिया का पहला सबूत माना जा रहा है।

बिग बैंग थ्योरी

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि लगभग 14 अरब साल पहले पूरा ब्रह्मांड एकल इकाई के जैसा रहा होगा।
उस दौरान एक विस्फोट हुआ और ब्रह्मांड का विस्तार होना शुरु हुआ।
शुरुआत में सब आग के गोला जैसा था धीरे-धीरे तापमान कम हुआ और ब्रह्मांड का वर्तमान स्वरूप बना।
ब्रह्मांड निर्माण के इस सिद्धांत को बिग बैंग थ्योरी कहा जाता है।

माइकोबैक्टीरियम लैपरी नामक बैक्टीरिया से कौन सा रोग होता है ? - कुष्ठ रोग

वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित फोकलनेट नामक एक ऐसा सिस्टम विकसित किया है जिससे प्रोस्टेट कैंसर की जांच में मदद मिलेगी।

ब्रिटेन की वेबसाईट केबल.सीओ.यूके के अनुसार भारत में सबसे सस्ता मोबाइल इंटरनेट है।

ट्राई के अनुसार भारत में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या फरवरी 2019 तक 120.54 करोड़ हो गई है।

दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं।

रोहित शर्मा सुरेश रैना और विराट कोहली के बाद टी-20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बने है।

बेल्जियम के साइकिलिस्ट विक्टर केंपनाएटर्स ने 1 घंटे में सबसे ज्यादा दूरी (55.089 कि.मी.) तय करने का रिकॉर्ड बनाया है।

संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को 18 बाघ और शेर तोहफे में दिए हैं।

रिलायंस इंडिया लिमिटेड देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

लक्स कोजी के ब्रांड एंबेसडर वरुण धवन ने भारत की पहली सुगंधित बनियान लॉन्च की है।

2020 में सऊदी अरब जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

हाल ही भारत के बजरंग पुनिया किस किलोग्राम वर्ग में विश्व के नंबर वन पहलवान बने हैं ? - 65 किलोग्राम वर्ग।

हाल ही 13 से 16 अप्रैल तक भारत और वियतनाम के बीच संपन्न IN-VPN BILAT EX संयुक्त अभ्यास में भारत के आईएनएस कोलकाता समुद्री जहाज ने भाग लिया था।

Where will man take us ? : A bold story of the man technology is creating. पुस्तक के लेखक कौन है ? - अतुल जलान।

फीफा ने ब्राजील फुटबॉल परिषद के पूर्व अध्यक्ष जोस मारिया मारिन को फुटबॉल से संबंधित सभी गतिविधियों से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है।

 17 अप्रैल को चीन के गोबी रेगिस्तान में मंगल बेस-1 का अनावरण किया गया है।

17 अप्रैल से आर्थिक तंगी के कारण विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने परिचालन बंद कर दिया है।

एरान्टक्सा सांचेज विकारियो TCS वर्ल्ड 10K की ब्रांड एंबेसडर बनी है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट में बच्चों के सुधार के लिए यूनिसेफ के साथ मिलकर #oneday4children अभियान की शुरुआत की है।

राकेश सूर्यकांत शाह ने अदानी इंटरप्राइजेज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO = Chief Financial Officer) के पद से इस्तीफा दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने आंतरिक उद्देश्यों के लिए सूडो टॉकन (लर्निंग कॉइन) लॉन्च किया है।

अंतरराष्ट्रीय संस्था, रिपोर्टर्स विदऑउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) द्वारा 18 अप्रैल 2019 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 रिपोर्ट जारी की गयी है।
इस रिपोर्ट में भारत की रैकिंग पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान गिरकर 140वें स्थान पर पहुंच गई है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत साल 2017 में 136वें स्थान पर और साल 2018 में 138वें स्थान पर था और अब दो अंक कम होकर 140 पर पहुंच गया है।

20 April Current Affairs 2019



संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर एक किताब का विमोचन किया है।
इस किताब में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर लिखी गई सूरी के दादाजी एवं पंजाब के लेखक नानक सिंह की कविता खूनी बैशाखी का अंग्रेजी अनुवाद किया गया है।

आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शक्ति दोनों युद्धपोत 21 अप्रैल को चीनी नौसेना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) में भाग लेने के लिए किंगदाओ (चीन) पहुंच जाएंगे।

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) क्या है ?

आईएफआर नौसेना के पोतों, विमानों और पनडुब्बियों की परेड होती है।

सैन्य वाहन बनाने वाली वाहन निर्माणी जबलपुर (वीएफजे) को जल्द ही व्हीकल एंड गन फैक्ट्री के नाम से भी जाना जाएगा।
वीएफजे में शारंग तोप को अपग्रेड करने का कार्य शुरू किया गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि स्थायी, अस्थायी, तदर्थ या संविदा पर नियुक्त सभी महिला कर्मचारियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्राप्त करने का वैधानिक अधिकार है।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रोगियों को फांसी की सजा नहीं देने का फैसला सुनाया है।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों क्रमशः से हेले जेनसन और निकोला हेनकॉक ने आपस में शादी की है।

नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुनी गई अमेरिका की पहली महिला जेरी कॉब (88) का 18 मार्च 2019 को निधन हो गया।
गौरतलब है कि नासा ने उन्हें अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना था लेकिन भेजा नहीं था
नासा की पहली महिला एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट - जैरी कॉब।

ग्रीस की राजधानी एथेंस में सिकंदर महान की कांसे की मूर्ति स्थापित की गई है।

खसरा (छोटी माता)

खसरा एक संक्रामक रोग है।
लक्षण - चेहरे पर लाल-गुलाबी चकते, तेज बुखार, नाक बहना और आंखे लाल होना।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 के शुरुआती 3 महीनों की तुलना में 2019 के शुरुआती 3 महीनों में विश्व में खसरे के मामलों में 300% की वृद्धि हुई है।
जनवरी से अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा खसरे के मामले (46,187) मेडागास्कर में पाए गए हैं।
भारत 7,246 खसरे के मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

कोलकाता स्थित जगदीश चंद्र बोस इंस्टीट्यूट के भारतीय वैज्ञानिकों ने चीवल की किस्मों आइआर-64 इंडिका और पोर्टरेशिया कॉरक्टाटा को मिलाकर चावल की एक नई किस्म विकसित की है।
चावल की इस नई किस्म की विशेषता है कि इसे खारे पानी में भी उगाया जा सकता है।
चावल की यह प्रजाति 200 माइक्रोमोल प्रति लीटर तक खारे पानी को सहन कर सकती है।
समुद्र के पानी में नमक की मात्रा 480 माइक्रोमोल प्रति लीटर होती है।
पोर्टरेशिया कॉरक्टाटा की खेती बांग्लादेश की नदियों के खारे मुहानों में की जाती है।
इस अध्ययन में इस बात का पता लगा है कि मानव सहित कई पौधों और जानवरों में पाया जाने वाला विटामिन जैसा पदार्थ इनोसिटोल तनाव से लड़ने में सहायता करता है।

आज 20 अप्रैल से निंगबो (चीन) में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप शुरू हो रही है।
भारतीय अभियान का नेतृत्व मीराबाई चानू करेंगी।

विराट कोहली आईपीएल में 5 शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

वैज्ञानिक गगनदीप कंग 358 साल पुरानी रॉयल सोसाइटी में फेलो बनने वाली भारत की पहली महिला बनी है।
दवा कंपनी सिप्ला के चेयरमैन यूसुफ हामिद को भी रॉयल सोसायटी का फेलो चुना गया है।

हाल ही किस देश के राष्ट्रपति ने समुद्र में 400 फुट नीचे सबमरीन में जाकर महासागरों को बचाने की अपील की ? - सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फौरे।

ऑहियो यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने एक जानवर के जीवाश्म मिले है।

माली के प्रधानमंत्री सौमेयलोयू बोबेये मैगा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।


दिल्ली पुलिस के अधिकारी सुनील कुमार गौतम को संविधान काव्य पुस्तक लिखने के लिए पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।
19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस (World Liver Day) मनाया गया है।

हाल ही 14 उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया गया है।
छत्तीसगढ़ के जीराफूल को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) दिया गया है।

भारत ने पाकिस्तान के साथ एलओसी व्यापार को निलंबित किया है।


भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बंधन बैंक को गृह फाइनेंस के साथ विलय की मंजूरी दी है।


चर्चित नियुक्तियां

विवेक राय हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी लिमिटेड के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।
जयदीप सरकार को दक्षिण अफ्रीका में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
सुहेल एजाज खान लेबनान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त किए गए हैं।
कौशिक शपरिया डयूक बैंक की भारतीय शाखा के सीईओ नियुक्त किए गए है।

राजस्थान करेंट अफेयर्स

16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया गया।
राजस्थान के नितेश पूनिया ने हैमर थ्रो का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
मंडावर राजस्थान में शराब बंदी कराने वाली तीसरी पंचायत बनी है।

सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे को 1.75 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दिया है।
अतः अब इस्लामी देश पाकिस्तान से भी ज्यादा हज यात्री भारत से जा सकेंगे।
राजस्थान का हज कोटा 1,336 लोग है।
इसी साल भारत सरकार ने हज यात्रा पर जीएसटी की दर 18% से घटाकर 5% की थी।

21 April Current Affairs 2019

स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत इंफाल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
प्रोजेक्ट 15 ब्रेवो के तहत यह तीसरा पोत है जिसे भारतीय नौसेना में जलावतरण किया गया है।
पहले दो पोत - विशाखापट्टनम और मोर्मूगाओ।
इसमें रडार ट्रांसपेरेंट डैक फिटिंग होने के कारण इसे दुश्मन के रडार खोज नहीं सकते हैं।
इसका निर्माण मझगांव डॉकयाड लिमिटेड द्वारा किया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास किया गया है।

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित इरोज नाउ द्वारा प्रसारित वेब सीरीज मोदी जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन पर रोक लगा दी है।

भारतीय वायु सेना जल्द ही विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के लिए युद्धकाल के दौरान देश के तीसरे वीरता पुरस्कार वीर चक्र की सिफारिश करेगी।

बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और के एल राहुल पर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के लिए 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र की श्रम एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की एक रिपोर्ट में माना गया है कि 1984 की भोपाल गैस त्रासदी 20वीं सदी की विश्व की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं  में से एक है।
इस रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष 28 लाख लोगों की मृत्यु अपने पेशे से जुड़ी दुर्घटनाओं के कारण हो जाती है।

कतर की राजधानी दोहा में आज 21 अप्रैल से एशियाई एथलेटिक्स का आयोजन शुरू हो रहा है।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन 1500 मीटर के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केन्या के एसबेल किपरोप पर डोपिंग के कारण 4 साल का प्रतिबंध लगाया है।
जापान के दृष्टिहीन नाविक मित्सुहीरो इवामोटो 2 महीने में प्रशांत महासागर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने है।


मई 2019 में भारत, फ्रांस के साथ गोवा तट पर वरुण नौसैनिक संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगा।

हाल ही स्कॉटलैंड के क्रिकेटर कोन डी लैंग (38) का निधन हुआ है।

दिनेश कुमार थपालिया नेपाल के नए मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।

रवि शास्त्री को भारतीय व्यापार समुदाय के लिए विशेष कॉर्पोरेट राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

चीन में एशियाई चाय गठबंधन शुरू किया गया है।

20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस मनाया गया है।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।







Post a Comment

0 Comments