आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

25 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 24 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 23 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

24 March Current Affairs 2019, 23 March Current Affairs 2019
25 March Current Affairs 2019

23,24,25 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

23 March Current Affairs 2019

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान ओसीरिस -आरएक्स (OSIRIS-REx) ने बेन्नू छुद्रग्रह पर पानी के अंश खोजें है।

चीन के वैज्ञानिकों ने एक नई प्रजाति की मछली की पहचान की है।
करीब 24 करोड़ वर्ष पहले धरती पर रहने वाली इस प्रजाति को युडाइचितस नाम दिया गया है।
 इसे दुनिया की सबसे पुरानी गिंगलीमोडियन (प्राचीन मछली है जिनके शरीर में कांटे होते हैं) मछली माना गया है।

टेनिस के ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन की प्राइज मनी में 8% की वृद्धि की गई है।
इस साल टूर्नामेंट में लगभग 333 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
पुरुष और महिला वर्ग के सिंगल्स के विजेता खिलाड़ियों को 18-18 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।

भारत ने अबूधाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में आयोजित हुए विशेष ओलंपिक विश्व खेलों (Special Olympic World Games) में कुल 368 मेडल जीते है।
85 स्वर्ण पदक, 154 रजत पदक, 129 कांस्य पदक जीते है।

जिमी कार्टर अमेरिकी राष्ट्रपतियों में सबसे उम्रदराज (94 वर्ष, 173 दिन आयु) बन गए हैं।

मौरिस गैराजेज (एमजी) इंडिया ने ब्रिटिश ऐक्टर बेनेडिक्ट कबंरबैच को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है तथा भारत तीसरा सबसे ज्यादा तेल आयात वेनेजुएला से करता है।

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने अगले वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7% से घटाकर 6.8% कर दिया है।

भारत के सबसे बड़े शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साइबर सुरक्षा कंपनी औजस का अधिग्रहण किया है।

निर्यात केंद्रित कैपिटल गुड्स (ईपीसीजी) निर्यात संवर्धन की एक योजना है जिसके तहत निर्यातक शून्य शुल्क पर कुछ पूंजीगत सामान का आयात कर सकता है जिसका इस्तेमाल निर्यात से जुड़ी टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने में किया जाता है।
केंद्र सरकार ने विभिन्न निर्यात संवर्धन योजनाओं के तहत वस्तु की खरीद पर एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर और कंपेंसेशन सेस की छूट की अवधि 31 मार्च 2020 तक बढ़ा दी है।

23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है।

कर्नाटक के वेनुरू नामक कस्बे में अजिला साम्राज्य के समय के शिलालेख में बाहुबली की विशाल प्रतिमा की स्थापना के बारे में लिखा है तथा इसमें वर्ष 1604 के सुपरनोवा का उल्लेख मिला है।
सुपरनोवा - नया तारा।

सरे के बल्लेबाज विल जैक्स ने टी-10 मैच में 25 गेंदों पर शतक जड़ने  केे साथ-2 एक ओवर मेें छह छक्के लगाए है।
यह मैच आधिकारिक नहीं था।इसलिए जैक्स के शतक को मान्यता नहीं मिली।

प्रश्न.एनबीसी चैनल पर लेट नाइट शो होस्ट करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कौन बनेगी ?
उत्तर - लिली सिंह।

हाल ही भारतीय भाषा के चड्डी (CHUDDY) शब्द को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया है।

प्रश्न.दुनिया का सबसे बड़ा भूमिबद्ध लैंडलॉक्ड देश है ?
उत्तर - कजाकिस्तान।

1993 से प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है।
2019 का विषय - Leaving no one behind.(किसी को पीछे नहीं छोड़ना)
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1992 में अपने एजेंडा 21 में रियो डी जेनेरियो में विश्व जल दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था।

प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (International Day Of Forest) बनाया जाता है।
2019 का विषय - Forests and Education.

प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है।
बिहार की स्थापना 22 मार्च 1912 में हुई थी।

हाल ही जकार्ता (इंडोनेशिया) में पहली बार भारत-प्रशांत सहयोग पर उच्च स्तरीय संवाद (HLD-IPC) का आयोजन किया गया।

हाल ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बिहार राज्य के शैक्षिक पाठ्यक्रम में पर्यावरण विषय को शामिल करने का निर्देश दिया है।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई ? -  23 मार्च 1931


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षा वाणी ऐप लॉन्च किया है।

हाल ही पंजाब नेशनल बैंक में 2 अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त नीरव मोदी को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया है।

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में भारत की सबसे गहरी शॉफ्ट गुफा क्रेम उम लाडॉ की खोज की गई है।

हाल ही क्राइस्टचर्च में हुए हत्याकांड के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने न्यूजीलैंड में असॉल्ट राइफल और सेमी ऑटोमेटिक हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।


मिजोरम सरकार ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

मार्सेलो ग्लीसर ने विज्ञान और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में टेंपलटन पुरस्कार 2019 जीता है।

प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जाता है।


20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - I Love Sparrows

हाल ही न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए सर रिचर्ड हेडली मेडल मिला है।

 24 March Current Affairs 2019


वाइस एडमिरल करमबीर सिंह देश के अगले 24वें नौसेना अध्यक्ष बनेंगे।
गौरतलब है,कि वर्तमान नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा 31 मई 2019 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।


22 मार्च को लंदन में एशियाई बिजनेस अवॉर्ड समारोह के दौरान एशियन मार्केटिंग ग्रुप ने ब्रिटिश एशियाई अमीर 2019 की सूची जारी की है।
इस सूची में हिंदूजा परिवार को पहला स्थान मिला है।
गौरतलब है कि इस सूची में 101 एशियाई मूल के ब्रिटिश उद्योगपतियों को शामिल किया गया है।

प्रश्न.हाल ही जम्मू कश्मीर में 17 मार्च को किस पूर्व आईएएस अधिकारी जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट राजनीतिक पार्टी का गठन किया है ?
उत्तर - शाह फैसल।

प्रश्न.कान्हा नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर - मध्यप्रदेश।

प्रश्न.अपनी संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए किस देश में प्रतिवर्ष ताजिन समिट फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है ?
उत्तर - मैक्सिको।

बीसीसीआई ने आईपीएल के उद्घाटन समारोह के बजट के लिए रखी गई 20 करोड रुपए की राशि आर्मी वेलफेयर फंड में दान कर दी है।

श्रीगंगानगर (राजस्थान) में सूरतगढ़ सुपर थर्मल परियोजना की 660 मेगावाट की सातवीं नई इकाई में बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है।

आज 25 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों क्रोएशिया, बोलिविया और चिली की यात्रा पर जाएंगे।

भारत ने नेपाल को हराकर दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ (SAFF सैफ) महिला चैंपियनशिप 2019 जीती है।

प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - The Sun, The Earth and The Water.

2019 के लिए जलवायु नीति में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में 7 भारतीय लोगों को शामिल किया गया है।
गौरतलब है, कि इस सूची में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और डॉक्टर हर्षवर्धन का नाम शामिल है।

पैरालंपिक खिलाड़ी गिरीश एन गौडा (ऊंची कूद) लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान को फ्लिपकार्ट की वित्तीय भुगतान शाखा फोन पे (Phone pe) का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।

चाको पुरैकल थॉमस टाटा कॉफी के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं।


25 March Current Affairs 2019


फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019


🎤 23 मार्च देर रात को विजेताओं की घोषणा की गई। 👇👇👇👇👇👇👇👇

बेस्ट एक्टर (मेल) - रणबीर कपूर फिल्म 'संजू'
बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) - आलिया भट्ट फिल्म 'राजी'
▪ बेस्ट डायलॉग - अक्षत घिल्डियाल 'बधाई हो'
▪ बेस्ट म्यूजिक एल्बम – फिल्म पद्मावत
बेस्ट एक्टर डेब्यू (फीमेल) - सारा अली खान फिल्म केदारनाथ'
▪ बेस्ट एक्टर डेब्यू (मेल) - ईशान खट्टर फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड'
▪ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - हेमा मालिनी
▪ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (मरणोपरांत) - श्रीदेवी
▪ बेस्ट एक्टर फीमेल इन ए शॉर्ट फिल्म- कीर्ति कुल्हारी (माया)
▪ बेस्ट एक्टर मेल इन ए शॉर्ट फिल्म- हुसैन दलाल (शेमलेस)
▪ बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन- रोगन जोश (निर्देशक संजीव विज)
▪ बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फिक्शन- द सॉसर सिटी (निर्देशक सचिन बालासाहेब सूर्यवंशी)
▪ पॉप्युलर चॉइस अवॉर्ड फॉर बेस्ट शॉर्ट फिल्म- प्लस माइनस
▪ बेस्ट सिनेमेटोग्रफी अवॉर्ड - 'तुम्बाड' के लिए पंकज कुमार
▪ बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड - श्रेया घोषाल को 'घूमर'
▪ बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड- अरिजीत सिंह को 'राजी' के सॉन्ग 'ऐ वतन'
▪ बेस्ट वीएफएक्स अवॉर्ड - फिल्म ज़ीरो
▪ बेस्ट साउंड डिजाइन अवॉर्ड - 'तुम्बाड' कुणाल शर्मा
▪ बेस्ट कोरियॉग्रफी अवॉर्ड- 'पद्मावत' के 'घूमर' के लिए कृतिका महेश को
▪ बेस्ट लिरिक्स - 'राज़ी' के 'ऐ वतन' के लिए गुलजार को
▪ बेस्ट स्टोरी - मुल्क (अनुभव सिन्हा)
▪ बेस्ट स्क्रीनप्ले - 'अंधाधुन' (श्रीराम राघवन और टीम)
▪ बेस्ट सपॉर्टिंग एक्टर (फीमेल) - सुरेखा सीकरी 'बधाई हो'
▪ बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर (मेल) - विकी कौशल 'संजू' और गजराज राव 'बधाई हो'
▪ बेस्ट फिल्म (पॉप्युलर) - राजी
▪ बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- अंधाधुन
▪ बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- मेल - रणवीर सिंह 'पद्मावत' और आयुष्मान खुराना 'अंधाधुन'
▪ बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- फीमेल - नीना गुप्ता 'बधाई हो'
▪ बेस्ट डायरेक्टर (डेब्यू) - 'स्त्री' अमर कौशिक
▪ बेस्ट डायरेक्टर - मेघना गुलजार 'राजी

प्रतिवर्ष 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस ( विश्व टीबी दिवस) मनाया जाता है।
एचआईवी संक्रमण से रोकथाम और एड्स से बचाव के एड्स से बचाव के क्षेत्र में काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की संस्था यूएनएड्स के अनुुसार भारत में एड्स रोगियों के बीच टीबी से होने वाली मौतों के मामले में 84% की कमी आई है।
वर्ल्ड टीबी डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार उत्तरप्रदेश में सर्वाधिक 58 लाख लोग प्रतिवर्ष टीबी से मरते हैं।
सबसे कम केरल में 8 लाख लोग  प्रतिवर्ष टीबी से मरते है।
NOTE :- क्षय रोग एक संक्रामक रोग है।

रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने बीकानेर (राजस्थान) में रूसी टैंक टी-55 को पर्यटन के लिए रखने की मंजूरी दी है।
गौरतलब है,कि वर्ष 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में इस टैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

प्रश्न.23 मार्च 2019 को जारी ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल की 2018 रिपोर्ट के अनुसार महंगे टूर एवं छुट्टियां मनाने में दुनिया में कौनसा देश सबसे आगे है ?
उत्तर - भारत
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी में ट्रैवल एंड टूरिज्म का योगदान 9.2% प्रतिशत है।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत एशिया में चीन और जापान के बाद तीसरी सबसे बड़ी ट्रैवल इकोनॉमी (पर्यटन अर्थव्यवस्था)  है।
जबकि दक्षिण एशिया में भारत सबसे बड़ी ट्रैवल इकोनॉमी है।
भारतीय पर्यटकों के 5 पसंदीदा स्थल निम्न है - 
  भारत में                     विदेश में
1.जम्मू-कश्मीर        स्विट्ज़रलैंड
2.उत्तराखंड            नार्वे
3.राजस्थान            स्वीडन
4.हिमाचल प्रदेश     अमेरिका
5.केरल                  बेल्जियम

प्रश्न.अमेरिका की सबसे लंबी नदी है ? -    मिसौरी

प्रश्न.पेट (Pet = पालतू) एक्सपो 2019 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है ?
उत्तर - लातविया।

प्रश्न.ब्लू इकोनॉमी (नीली अर्थव्यवस्था) किसे कहते है ?
उत्तर - जल आधारित अर्थात समुद्री संसाधनों पर आधारित अर्थव्यवस्था को ब्लू इकोनॉमी कहते हैं।

25 मार्च 2019 को चंडीगढ़ में अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा बनाए गए चिनूक  ch-47i  हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिए जाएंगें।

मुंबई के गोल्फर केशव मिश्रा ने वियतनाम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने पाठ्यक्रम में निम्न 3 नए विषयों को शामिल करने जा रहा है - 
1.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ)
2.बच्चों की देखभाल की शिक्षा
3.योग

प्रश्न.प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - 21 जून।
गौरतलब है, कि इस वर्ष भारत में 2 मई से अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर 50 दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा।

23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल-12 का पहला मैच खेला गया।
इस मैच के दौरान चेन्नई के सुरेश रैना आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

हाल ही प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार हाकू शाह का अहमदाबाद (गुजरात) में निधन हो गया।

हाल ही सेल (SAIL) कंपनी द्वारा स्मार्ट स्टील गार्बेज (Garbage = कचरा) बिंस (डिब्बा) लॉन्च किया गया है।
इन स्मार्ट कूड़ेदानो की खासियत है कि ये भरने पर स्वयं ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को सिंग्नल भेजेंगे।

आईएनएस विजित इंडोनेशिया की यात्रा करने वाला पहला भारतीय तटरक्षक जहाज बना है।
गौरतलब है कि यह जहाज 17 से 20 मार्च तक इंडोनेशिया के सबांग बंदरगाह के दौरे पर था।

बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल सीजन-5 का खिताब जीता है।

आईआईटी रुड़की ने अपने परिसर में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ (Space Technology Cell) स्थापित करने के लिए इसरो के साथ समझौता किया है।

साइना नेहवाल को तेलंगाना स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/B5OGs5N4wfYBzvTxv0Cl0L

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।


NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।

Post a Comment

0 Comments