आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

25,26,27,28 फरवरी करंट अफेयर्स 2019 || February Current Affairs 2019 In Hindi


27 february current affairs 2019, 26 february current affairs 2019
28 February Current Affairs 2019

25,26,27,28 फरवरी करंट अफेयर्स 2019

25 february current affairs 2019

आज 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) का उद्घाटन करेंगे।
176 करोड़ रुपए की लागत वाले इस युद्ध स्मारक की 16 दीवारों पर 25,942 योध्दाओं का जिक्र किया गया है।
इंडिया गेट का निर्माण अंग्रेजों ने प्रथम विश्व युद्ध मेें शहीद भारतीयों की याद में 1931 में जबकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए 3,843 सैनिकों की याद मेें अमर जवान ज्योति का निर्माण कराया गया।
इस युद्ध स्मारक में 4 चक्र है-
1.वीरता चक्र  2.अमर चक्र  3.त्याग चक्र 4.रक्षक चक्र

हाल ही गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स को पूर्वोत्तर के राज्यों (असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर तथा नगालैंड) में बिना वारंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने अथवा तलाशी लेने का अधिकार दिया है।

24 फरवरी को आयोजित जीएसटी काउंसिल की 33वीं  बैठक मेंं निर्माणाधीन घर और किफायती घरों (अफोर्डेबल हाउसिंग = 45 लाख रुपए तक) पर लगनेे वाली जीएसटी दरों मेें कटौती की गई है।
निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर जीएसटी दर 12% से 5% की है।
किफायती घरों पर जीएसटी दर 8% से घटाकर 1% की है।

किफायती घरों की परिभाषा को बदला गया है -
बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों मेें 45 लाख रुपए तक की लागत वाले तथा 60 वर्ग मीटर कार्पेट एरिया वाले सभी मकान किफायती माने जाएंगे।
जबकि नॉन मेट्रो शहरों में 90 वर्ग मीटर तक के सभी मकन किफायती माने जाएंगे।
नई जीएसटी दरें 1 अप्रैल 2019 से लागू होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) में किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंंभ के अलावा 1100 करोड़ की लागत वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का लोकार्पण किया है।

24 फरवरी 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लखनऊ में अपोलो अस्पताल का उद्घाटन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को रेडियो पर  अपने इस कार्यकाल की आखिरी (53वीं) मन की बात की।
इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था।

आईआईटी छात्रों के मानवरहित यान ड्रोन एयरोप्लेन को एयर इंडिया शो 2019 का  उपविजेता घोषित किया गया है।

दैनिक जागरण को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 दिया गया है।

हाल ही पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में 4 करोड़ लोग धातु प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर है।

केंद्रीय कैबिनेट ने 2022 तक 40,000 मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए रुफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दी है।

सऊदी अरब ने पहली बार शहजादी रीमा बिन सुल्तान को अमेरिका में राजदूत बनाया है।
शहजादी को प्रिंस खालिद के स्थान पर   राजदूत बनाया
गया है।
प्रश्न.अमेरिका में सऊदी अरब की पहली महिला राजदूत कौन बनी है? - शहजादी रीमा बिन सुल्तान।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने वित्त वर्ष 2019-20 में अमेरिका से प्रतिदिन 60,000 बैरल कच्चा तेल खरीदने के लिए 10,715 करोड़ रुपए के वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

सौरभ चौधरी ने नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी विश्व कप -2019 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड (245 का स्कोर) के साथ गोल्ड मेडल जीतकर देश को टोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा दिला दिया है।
सौरभ चौधरी 10 एयर पिस्टल स्पर्धा के सीनियर और जूनियर वर्ग का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले देश के पहले निशानेबाज बने है।

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने है।
राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि प्राप्त की।
श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 2007 के वनडे विश्व कप मेें दक्षिण अफ्रीका केे खिलाफ 4 गेंदों पर 4 विकेट ले चुके हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO = Employees Provident Fund Organization) ने हाल ही अपने अंशधारकों की जमाओं (पीएफ) पर 0.10% ब्याज की वृद्धि की है।
ब्याज दर 8.55% से बढ़ाकर 8.65% (0.10% की वृद्धि) की है।

प्रश्न.हाल ही में कहां पर 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दक्षिण हिंदी प्रचार सभा का आयोजन किया गया?
उत्तर- चेन्नई
इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

 हाल ही नई दिल्ली में तीसरा वर्ड्स इन द गार्डन उत्सव मनाया गया।
विषय- बापू की दिल्ली।

हाल ही नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) ने एक ऐसा एटमॉस्फेरिक वाटर जनरेटर (AWG) बनाया है जो वायुमंडल की नमी से पानी बना सकता है।

26 फरवरी करंट अफेयर्स 2019

91वें ऑस्कर अवॉर्ड (अकादमी पुरस्कार)

25 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार 91वें ऑस्कर अवॉर्ड अमेरिका के डॉलबी थियेटर (लॉस एंजिलिस) में दिए गए हैं।
1989 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ने इन ऑस्कर अवॉर्ड को होस्ट नहीं किया है।
यह अवॉर्ड कुल 24 कैटेगरी में दिए गए है।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म - ग्रीन बुक
विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म - रोमा (मेक्सिकन फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - महेरशाली अली (ग्रीन बुक)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - अल्फांसो क्वारोन (रोमा फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - रामी मालेक ( बोहेमियन रैप्सोडीरैप्सोडी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - ओलिविया कॉलमेन (द फेवरेट)

मैक्सिकन फिल्म रोमा को सबसे ज्यादा 10 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।
बोहेमियन रैप्सोडी को सबसे ज्यादा 4 ऑस्कर अवार्ड मिले है। जबकि रोमा फिल्म को तीन श्रेणियों में पुरस्कार मिले है।
लेडी गागा को शैलो गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार मिला है। इसी के साथ लेडी गागा एक ही साल में ऑस्कर, ग्रैमी, बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाली पहली शख्सियत बन गई है।
भारत में उत्तर प्रदेश के हापुड़ की लड़कियों पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी के तहत ऑस्कर पुरस्कार मिला है।
पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस
निर्माता - मेलिसा बर्टन
सहनिर्माता - सिखिया एंटरटेनमेंट (भारतीय निर्माता गुनीत मोंगा का प्रोडक्शन हाउस)
निर्देशक - रेका जहताबची।

प्रश्न.भारत में बनी किस फिल्म को लघु फिल्म श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है?
उत्तर- पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस।

25 फरवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में चौथे वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य साझेदारी सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

25 फरवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेल यात्रियों को 41 सुविधाओं की जानकारी (पारदर्शिता एवं जवाबदेही के लिए) ई- दृष्टि डैशबोर्ड  पोर्टल (www.raildrishti.cris.org.in) लॉन्च किया है।

25 फरवरी को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जयपुर (राजस्थान) में हस्तशिल्प उत्पादकता केंद्र और परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है।
इस अवसर पर निर्यातक राधेश्याम रंगा को कपड़ा मंत्री ने सम्मानित किया।
स्मृति ईरानी ने बगरु (राजस्थान) में हैंडब्लॉक प्रिंटिंंग के संरक्षण  हेतु तीतानवाला संग्रहालय का उद्घाटन किया।

आज 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चूरू (राजस्थान) में आम सभा को संबोधित करेंगे।

25 फरवरी से बार्सिलोना (स्पेन) में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शुरु हुआ है जिसका आयोजन 28 फरवरी तक किया जाएगा।

25 फरवरी को एटीपी द्वारा जारी टेनिस खिलाड़ियों की रैकिंग में नोवाक जाकोविच (पुरुष) और नाओमी ओसाका (महिला) को पहला स्थान मिला है।
भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन को 94वां स्थान मिला है।


25 फरवरी को  क्रिकइंफो ने 2018 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की अवॉर्ड लिस्ट जारी की है।
कुल 12 में से 5 अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों को मिले है।
कुलदीप यादव - वनडे और टी-20 बॉलिंग परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर अवॉर्ड।
चेतेश्वर पुजारा - टेस्ट बैटिंग परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर अवॉर्ड।
जसप्रीत बुमराह - टेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर।
हरमनप्रीत कौर - वुमेंस बैटिंग परफॉर्मेंस।

शतरंज खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता ने कान इंटरनेशनल ओपन ट्रॉफी 2019 जीती है।

सुरेश रैना टी-20 क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने है। तथा विश्व में छठें खिलाडी बने है।
सुरेश रैना भारत की ओर से 300 टी-20 मैच खेलने वाले एम एस धोनी के बाद दूसरे भारतीय बन गए है।

झारखंड सरकार ने मीठी क्रांति योजना शुरु की है।
24 फरवरी को  ब्रजभूषण  शरण सिंह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


25 फरवरी से नई दिल्ली में दो दिवसीय राइजिंग इंडिया समिट 2019 (उभरता भारत सम्मेलन 2019) का आयोजन किया जा रहा है।
विषय - Beyond Politics : Defining National Priorities


27 february current affairs 2019

हरियाणा सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपए से अधिक का  बजट पेश किया है।
हरियाणा सरकार ने बजट भाषण 2019-2020 में सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण विभाग के बजट में 64% वृद्धि करते हुए 211 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि आवंटित की है।
हरियाणा सरकार ने परिवार समृद्धि योजना शुुरु की है।
हरियाणा सरकार की यह योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से अलग होगी लेकिन उसके बराबर चलेगी।
इस योजना के तहत हरियाणा सरकार ₹6000 किसानों तथा ₹6000 आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (गरीबों) को देगी। अर्थात हरियाणा सरकार ₹12000 वार्षिक देगी।गौरतलब है, कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में केंंद्र सरकार केवल किसानों को ही 6000 रुपए वार्षिक देगी।
इस योजना का लाभ 15000 रुपए मासिक से कम आय वाले और 5 एकड़ तक की भूमि के किसान परिवारों को मिलेगा।
प्रश्न. हरियाणा सरकार ने 2019-2020 के लिए पेश किए गए बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह किसान पेंशन और अन्य योजनाओं के लिए कितनी राशि आवंटित की है?
उत्तर- 1500 करोड़ रुपए।

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले के 13वें दिन पाकिस्तान में घुसकर 12 मिराज लडाकू विमानों की सहायता सेे बालाकोट,चकोठी और मुजफ्फराबाद में आतंकी अड्डेे तबाह किए है।

आज 27 फरवरी को वुझेन (चीन) में भारत-रुस-चीन की 16वीं बैठक का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगी।

भारत 1 मार्च 2019 को पाकिस्तान के वर्चस्व वाले इस्लामिक देशों के संगठन ओआइसी (OIC = Organization of Islamic Co-operation) की 46वीं बैठक में भाग लेेगा।
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस बैठक में विशेष मेहमान के तौर पर भाग लेंगी।

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली भारत की एकमात्र निजी एजेंसी स्काईमेट ने 2019 में भारत में सामान्य मानसून रहने का अनुमान जताया है।

चांदीपुर (ओडिशा) से DRDO ने 26 फरवरी को जमीन से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल, क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QR-SAM) का सफल परीक्षण किया है। (Quick Reaction = त्वरित प्रतिक्रिया)

26 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथे विमर्श कार्यक्रम 2019 का आयोजन किया गया।

अडानी ग्रुप ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर 6 हवाई अड्डो (जयपुर, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, लखनऊ, मेंगलुरु, गुवाहाटी) को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत अगले 50 वर्षों तक परिेचालन पर ले लिया है।
अडानी ग्रुप ने जयपुर हवाई अड्डे के लिए 174 रुपए प्रति यात्री फीस देेेेने  की बोली लगायी।

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की 26 फरवरी        को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 से 2028 तक (एक दशक) भारतीय उपभोक्ता बाजार 335 लाख करोड़ रुपए (तीन गुना) का हो जाएगा।
2008 में 31 लाख करोड़ रुपए था जबकि 2018 में 110 लाख करोड़ रुपए का है।
प्रश्न.बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का घरेलू उपभोक्ता बाजार 12% वार्षिक वृद्धि दर के साथ अगले दशक  में (2018-2028 तक) कितने गुना हो जाएगा?
उत्तर- तीन गुना।

आज 27 फरवरी वियतनाम की राजधानी हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन दूसरी शिखर वार्ता करेंगे।

वेटिकन के शीर्षष पादरी कार्डिनल जॉर्ज पेल (77) को बाल यौन शोषण का दोषी पाया गया है।

ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद शरीफ ने इस्तीफा दिया है।

25 फरवरी को दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन के लिए जासूसी करने वाली भारतीय मूल की नूर इनायत खान को ब्लू प्लेक सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
इस सम्मान के तहत लंदन में उनके घर के बाहर नीले रंग की नेम प्लेट लगायी जाएगी।
प्रश्न.ब्रिटेन में ब्लू प्लेक सम्मान प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?
उत्तर- नूूूर इनायत खान।

26 फरवरी को गुरूग्राम में आयोजित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री आरके सिंह ने सौभाग्य योजना के तहत सर्वाधिक कनेक्शन देने के लिए उत्तरप्रदेश को सम्मानित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्कॉन मंदिर (नई दिल्ली) में दुनिया की सबसे बडी धार्मिक ग्रंथ गीता (12 फुट लंबी एवं 9 फुट चौडी) का अनावरण किया हैै।
670 पृष्ठों की इस गीता का वजन 800 किलोग्राम है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या पर 2 वर्ष का प्रतिबंध लगाया है।

हुरुन द्वारा जारी वैश्विक अमीर सूची 2019 (Global Rich List 2019) में  भारत के मुकेश अंबानी विश्व के टॉप-10 अमीरों में शामिल हो गए हैं।
इस सूची में लगातार दूसरे वर्ष अमेरिका के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैै।
गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा महिला अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर है।

 26 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए है।
2015 - विवेकानंद केंद्र (कन्याकुमारी)
2016 - संयुक्त रूप से अक्षय पात्र फाउंडेशन व सुलभ इंटरनेशनल को।
2017 - एकल अभियान ट्रस्ट को
2018 - योहेई ससाकावा।   (व्यक्तिगत श्रेणी में)
गांधी शांति पुरस्कार के तहत एक करोड़ रुपए , एक प्रशस्ति पत्र, एक बैज और हस्तशिल्प की एक वस्तु दी गई।

इंद्रा नूयी अमेेेेजन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल की गई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में डूंगरपुर, राजस्थान का  एकमात्र शहर बना है, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 मार्च 2019 को सम्मानित करेंगे।

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष सीपी सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का संयुक्त सचिव चुना गया है।

सीरीज मानिया इंटरनेशनल फेस्टिवल में भारत की तरफ से पहला वेब शो रसभरी सेलेक्ट हुआ है।

हाल ही केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने भोपाल (मध्यप्रदेश) और जोरहाट (असम) में  नई दिल्ली सेेे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का उद्घाटन किया है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डॉ. एच चतुर्वेदी की पुस्तक क्वालिटी, एक्रीडिटेशन एंड रैंकिंग - ए साइलेंट रिवॉल्यूशन इन द ओफ्फिंग इन इंडियन हायर एजुकेशन का  विमोचन किया है।

दो सरकारी बैंक कॉर्पोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक तत्काल सुधार की श्रेणी (पीसीए) से बाहर आ गए है।
साथ ही निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक को भी पीसीए से बाहर कर दिया है।
अत: अब ये बैंक अपनी नई शाखा खोलने एवं ऋण देने के लिए आजाद है।
गौरतलब है, कि सरकार ने 21 फरवरी को 12 बैंकों में पूंजी डालने की घोषणा की थी। जिसमें कॉर्पोरेशन बैंक को 9,086 करोड़ रुपए (सर्वाधिक) पूंजी का प्रावधान था।
 वर्तमान में 5 बैंक पीसीए में बचे है-
1.यूनाइटेड बैंक 2.यूको बैंक 3.सेंट्रल बैंक 4.ओवरसीज बैंक
5. देना बैंक (देना बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हो रहा है)

श्रीलंका की क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतनेेेे वाली पहली एशियाई टीम बनी है।

शालू जिंदल (जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड) को हाल ही महिला सशक्तिकरण के लिए फिक्की CSR अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया हैै।

गुजरात राज्य ने सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान का दूसरा संस्करण लांच किया है।

दिल्ली सरकार के बजट भाषण 2019-2020 के अनुसार एंटरप्रेन्योर करिकुलम के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 1,000 रुपए तथा तकनीकी शिक्षा के छात्रों को 5,000 रुपए दिए जाएंगे। जिससे वे इसे अपने बिजनेस  प्लान मेें लगा सकें।

28 february current affairs 2019

आज 28 फरवरी से उत्तरप्रदेश में महिलाओं के लिए पिंक एक्सप्रेस बसों का परिचालन शुुुुरु हो जाएगा।

प्रश्न.हाल ही पाकिस्तानी सेना के कब्जे में पहुंचे भारतीय वायु सेना के पायलट कौन है?
उत्तर- विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान।
युद्धबंदी होने के कारण अभिनंदन वर्तमान पर जेनेवा समझौता के नियम लागू हो गए हैं।

रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने 27 फरवरी को 2700 करोड़ रुपए के तीन कैडेट ट्रेनिंग जहाज खरीदने को मंजूरी दी है।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA  गठन 1997 में) ने 36
 दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) तय कर दिए है।
साथ ही एनपीपी ने कैंसर के उपचार में सहायक 42 दवाओं की कीमतों में 85% की कमी की हैै।
दवाइयों की घटी हुई कीमत 8 मार्च से लागू हो जाएगी।

मुहम्मद बुहारी ने लगातार दूसरी बार नाइजीरिया के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

सिख  नेता जगमीत सिंह उपचुनाव जीतकर  कनाडा की संसद मेें पहुँचे है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता हैै? - 28 फरवरी।
2019 का विषय - लोगों के लिए विज्ञान और विज्ञान के लिए लोग।

प्रश्न. ई-इंडिया इनोवेशन समिट (Summit = सम्मेलन) का आयोजन किया गया?
उत्तर - जयपुर में।

प्रश्न.अंतरराष्ट्रीय संस्था क्लेवरेट एनालिटिक्स द्वारा जारी हाईली साइटेड साइंटिस्ट की ताजा सूची में 60 देशों के 4000 वैज्ञानिकों में भारत के कितने वैज्ञानिकों का नाम है?
उत्तर- 10

शूटिंग वर्ल्ड कप के अंतिम दिन 27 फरवरी को सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोडी ने 10 मीटर एयर राइफल की मिश्रित स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।
भारत ने इस विश्व कप में कुल 3 पदक (तीनों स्वर्ण पदक) जीते।
1.सौरभ चौधरी ने 2.अपूर्वी चंदेला ने 3.सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने जिताया।
भारत हंगरी के साथ संयुक्त रूप से पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।

प्रश्न.शॉटगन विश्व कप का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर- 15 मार्च 2019 से मैक्सिको में।

26 से 27 फरवरी तक नई दिल्ली में भारत-इटली संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग की 20वीं बैठक का आयोजन किया गया।

27 फरवरी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में विमानन सम्मेलन 2019 का का आयोजन किया गया।
विषय - फ्लॉइंग फॉर ऑल।

गोविंद प्रसाद शर्मा को नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

असम सरकार ने कर्मचारी अभिभावक जिम्मेदारी और जवाबदेही एवं निगरानी मानदंड (PRANAM = The Parents Responsibility and Norms for Accountability and Monitoring) कमीशन लॉन्च किया है।

बिहार राज्य शराब की खेप का पता लगाने के लिए स्पेशल डॉग स्क्वाड रखने  वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

प्रश्न.किस भारतीय नाटककार को मेटा लाइफ अचीवमेंट पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है?
उत्तर- महेश एलकुुंचवार


 फरवरी पूरे महीने के करंट अफेयर्स की PDF आज जल्द ही हमारे Whatsapp Group और टेलीग्राम चैनल पर डाल दी जाएगी।

Whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए नीचे क्लिक करें 👇👇👇👇👇👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/6z6zZBV3eGo8oKXcBdjFzx

टेलीग्राम चैनल 
https://t.me/Devedunotes







Post a Comment

0 Comments