आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

7,8,9 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


7-9 जनवरी

📝📝 7 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝


👉 अहमदाबाद (गुजरात) में 6 जनवरी से 14 जनवरी तक 30वां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव शुरू हुआ है।

Q. अहमदाबाद किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
Ans. साबरमती नदी

👉 रेलवे ने कुंभ मेले के लिए रेल कुंभ सेवा मोबाइल एप लॉन्च किया है.

👉 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने चंगोई गांव, दुर्ग जिला, छत्तीसगढ़ में कलम बांधकर टॉमटैटो ( जड़ में आलू ऊपर टमाटर) के 12 पौधे विकसित किए है।

👉 5 जनवरी को टोपरा कला, यमुनानगर, हरियाणा में देश का सबसे बड़ा अशोक चक्र स्थापित किया गया है।
➖ परिधि- 30 फीट ➖ खर्चा- 45 लाख रुपए
➖ ऐसा अशोक चक्र में 6000 किलो लोहा लगाया गया है।

👉 चीन में दुनिया की पहली ड्राइवरलेस बुलेट ट्रेन ( फुक्सिंग बुलेट ट्रेन) शुरू हुई है।
➖ पहले दिन बीजिंग-शंघाई रेलवे लाइन पर दौड़ने वाली इस ट्रेन की रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Q. तीन तलाक बिल क्या है ?
Ans. मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2018
       
Visit- www.dev edu notes. Com  👉 चक्रवाती तूफान पाबुुक को लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज अलर्ट  जारी
किया गया है।

🎤🎤 ऑरेंज अलर्ट:- मौसम की एक चेतावनी जिसका मतलब है, कि लोगों को तैयार रहना चाहिए।

Q. हाल ही किसे नया अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया ?
Ans. माधवी दीवान                                                                                ...SAVE WATER

Q. केंद्र सरकार ने हाल ही महिला पुलिस  स्वयंसेवक योजना को मंजूरी दी, यह योजना सबसे पहले किस राज्य में लागू की गई थी ?
Ans. हरियाणा


📝📝 8 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝



👉 शेख हसीना (71)  लगातार तीसरी बार एवं कुल चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी हैं।
➖ बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद ने उन्हें शपथ दिलायी।

👉 76वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड-2019
बेस्ट एक्टर-रामी मालेक
➖ बेस्ट एक्ट्रेस- ग्लेन क्लोज
➖ रोमा- विदेशी भाषा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म


👉 भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं इतिहासकार सब्यसाची भट्टाचार्य (80) का 7 जनवरी को निधन हो गया है।

👉 विश्व में सबसे गर्म जगह दल्लोल क्षेत्र (इथोपिया) है।
➖ विश्व में समुद्र सतह से सबसे नीचे स्थित ज्वालामुखी भी दल्लोल क्षेत्र में स्थित है।

👉 भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई है।
➖ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की      बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-1 से जीती है।
➖ भारत के चेतेश्वर पुजारा 521 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज बनें।
➖ भारतीय टीम 8 या उससे अधिक देशों में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई है।
🎤 भारत ने विदेशी धरती पर पहली टेस्ट सीरीज 1968 में नवाब पटौदी खान की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती थी

👉 केंद्रीय कैबिनेट में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
➖ जल्द ही सवर्णों को आरक्षण देने वाला संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया जाएगा।
➖ वर्तमान में आरक्षण की स्थिति-
सामान्य वर्ग=49.5%         ओबीसी=27%
एससी=15%                   एसटी=7.5%

👉 केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने चालू वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है।
➖ 2015-16=8.2%              ➖ 2016-17=7.1%
2017-18=6.7%     ➖ 2018-19= अनुमानित7.2%

NOTE:- राष्ट्रीय आय की गणना स्थिर कीमतों पर की जाती है।
वर्तमान में राष्ट्रीय आय गणना का आधार वर्ष 2011-12 है।

Q. विशाखापट्टनम में वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला जूडो चैंपियनशिप किसने जीती है ?
Ans. रानी (हिमाचल प्रदेश पुलिस की हेड कांस्टेबल)

Q. हाल ही किस राज्य के सिलाव खाजा नामक व्यंजन को जीआई टैग प्रदान किया गया ?
Ans. बिहार

Visit:- www.dev edu notes. Com

Q. भारत में एक नया अंतरराष्ट्रीय विवाचन केंद्र कहां स्थापित किया जाएगा ?
Ans. दिल्ली
                                                                                                                          ...SAVE WATER


📝📝 9 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝



👉 भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)  के 11वें मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में पद संभाल लिया है।
➖ गीता गोपीनाथ पहली महिला है, जो अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री बनी है।

👉 विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने अपने कार्यकाल पूरा होने से 3 साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है।
➖ विश्व बैंक की सीईओ क्रिस्टलीना जॉर्जिएवा को नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक विश्व बैंक का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।

👉 डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा मजबूत करने के लिए रिजर्व बैंक ने नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित की है।

👉 IPL-12 का आयोजन 23 मार्च 2019 से भारत में ही किया जाएगा।

👉 ऋषभ पंत बेस्ट रैंकिंग पॉइंट (673) पाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने हैं।
➖ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी (662) का 9 साल पुराना  रिकॉर्ड तोड़ा है।

Visit-www.dev edu notes. Com

Q. 2020 में ओलंपिक खेलों का आयोजन कहां किया जाएगा ?
Ans. टोक्यो (जापान)

👉 ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई की राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

👉 आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण देने वाला  124वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है।

👉 नागरिकता संशोधन बिल 2016 लोकसभा में पास हो गया है।
➖ इस बिल में 3 पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान,बांग्लादेश) के गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों (हिंदू, सिख, ईसाई ,जैन एवं पारसी समुदाय के लोगों) को 12साल की बजाय 6साल भारत में रहने पर नागरिकता देने का प्रावधान है।

👉  आज (9जनवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा,उत्तरप्रदेश में 3907 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।


👉 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को एक्जीबिटर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला है।

👉 चाबहार बंदरगाह, ईरान दुनिया में एकमात्र बंदरगाह है,जिसे भारत अपने सीमा क्षेत्र से बाहर संचालित कर रहा है।

📝📝 प्रश्न-उत्तर 📝📝

Q. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 (दूसरा संस्करण) कहां शुरू हुए है ?
Ans. पुणे (महाराष्ट्र)

Q. भारत की पहली महिला WWE रेसलर कौन है ?
Ans. कविता देवी

Q. हाल ही किन तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को एक ही आरआरबी में शामिल किया गया है ?
Ans. 1.पंजाब ग्रामीण बैंक               2. मालवा ग्रामीण बैंक.                  3. सतलुज ग्रामीण बैंक

Q. हाल ही नासा के TESS प्रोब ने किस नए ग्रह की खोज की है ?
Ans. HD 217496

Q. भारतीय नौसेना पोर्ट ब्लेयर में कौनसा एयर बेस स्थापित करेगी ?
Ans. INS कोहासा

Q. 14 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम इंडस फूड- 2019 में किसी साझेदार राज्य चुना गया है ?
Ans. ओडिशा

Q.  दुनिया का सबसे बड़ा गैर-परमाणु हथियार फादर ऑफ ऑल बम किस देश के पास है ?
Ans. रुस
➖ जबकि मदर ऑफ ऑल बम चीन के पास है।

Q. हाल ही सशस्त्र सीमा बल के अध्यक्ष कौन बनें है ?
Ans. कुमार राजेश चंद्रा

Q. नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा कौन करता है ?
Ans. सशस्त्र सीमा बल

Q. स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के अनुसार भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौनसा है ?
Ans. इंदौर

Q. भारत का एकमात्र राज्य कौन सा है जो कानूनी रूप से पिछड़ी जातियों के लिए 50% से अधिक आरक्षण प्रदान करने में सक्षम है ?
Ans. तमिलनाडु

Q. मुंबई में 15 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले ग्लोबल एविएशन समिट-2019 का विषय क्या है ?
Ans. फ्लाइंग फॉर ऑल

                                                                                 SAVE WATER





Post a Comment

0 Comments