आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

1,2,3 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


January Current Affairs


📚📝 1 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📚📝

👉 प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी:-
1. अमेरिका की नासा 2. जापान की जाक्सा
3. रुस की रॉसकॉसमॉस 4. यूरोप की ईएसए

👉 अश्विनी लोहानी के स्थान पर वीके यादव रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।

👉 आज से होने वाले कुछ कार्य:-
1. 22 दिसंबर को जीएसटी परिषद द्वारा घटाएं गई जीएसटी दरें आज से लागू होंगी।
2. दुर्घटना बीमा कवर 1लाख रुपए के स्थान पर 15लाख रुपए मिलेगा।
3. आज से पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री ब्लड की सुविधा प्रदान की जाएगी।
4. आज से गुजरात के स्कूलों में जय हिंद-जय भारत बोलने पर ही हाजिरी लगेगी।

👉 सुधीर भार्गव देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं।

👉 स्मृति मंधाना आईसीसी वूमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनी है।
➖ स्मृति मंधाना 2007 में झूलन गोस्वामी के बाद यह अवार्ड पाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी है।
➖ स्मृति मंधाना को वूमेंस वनडे प्लेयर भी चुना गया है।
↘ हरमनप्रीत कौर को आईसीसी T20 टीम का कप्तान बनाया गया।
सूजी बेट्स को आईसीसी वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है।

👉 केंद्र सरकार ने क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम को 12 महीने के लिए बढ़ा दिया है अर्थात केंद्र सरकार ने मध्यम आय वर्ग को मकान बनाने के लिए ऋण में ब्याज की छूट मार्च 2020 तक बढ़ाई है।

👉 झुंझुनूं (राजस्थान) में ₹10 में गरीबों का इलाज करने वाले डॉक्टर जेसी जेन (84) का  निधन हो गया है।

👉 मोहम्मद इम्तियाज रंगरेज (41) को पुलिस ने राज्य में हिस्ट्रीशीटर डॉक्टर घोषित किया है।
↘ 5000 भ्रूण लिंग परीक्षण किए है।

👉 बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 299 में से 267 सीटें जीती हैं।
↘ एक सीट पर चुनाव नहीं हो पाया था।

👉 दीपिका कक्कड ने बिग बॉस-12 जीता है।

👉 अर्ली इंडियंस: द स्टोरी ऑफ अवर एनसेस्टर्स एंड व्हेयर वी कम फ्रॉम ( Early Indians : The story of our ancestors and where we come from) के लेखक है-----टोनी जोसेफ


👉 हबीबगंज रेलवे स्टेशन (मध्य प्रदेश ) देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है अर्थात इसमें एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

👉 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अलग होते हैं----10 डिग्री चैनल के द्वारा

👉 सेंटिनल जनजाति पाई जाती है---अंडमान पर

👉 हाल ही पीएम मोदी ने अंडमान के किस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा---रॉस द्वीप

👉 29 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय  परिसर का उद्घाटन कहां किया---वाराणसी

🎤🎤🎤🎤 हाल ही राजस्थान की मंजू मेहता को तानसेन पुरस्कार 2018 दिया गया, मंजू मेहता का संबंध है- सितार वादन से।


📝📝 2 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝

👉 1 जनवरी से तेलंगाना में देश का 25 हाईकोर्ट शुरू हुआ है, जिसका पहला  मुख्य न्यायाधीश ज. टीबी राधाकृष्णन को बनाया गया है।
➖ तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने राधाकृष्णन को शपथ दिलाई।

👉 फिल्म लेखक और अभिनेता कादर खान का 31 दिसंबर 2018 को निधन हो गया।

👉 नासा का अंतरिक्ष यान न्यू होराइजंस अंतरिक्ष की सभी ज्ञात सीमाओं को पार कर गया है।
➖ न्यू होराइजंस कुईपर बेल्ट (सौरमंडल की ज्ञात सीमाओं से आगे का स्थान) पर पहुंच गया है।
➖ इस विमान के नेविगेशन की कमान भारतवंशी संभाल श्याम के हाथ में है।

👉 जैर बोल्सोनारो ब्राजील के नए राष्ट्रपति बने हैं।

👉 शेख हसीना बांग्लादेश की एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेगी।

👉  जीन्स में बदलाव करके बच्चे पैदा करने वाले चीन के वैज्ञानिक हे जियानकुुुई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

👉 राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार 2019 के लिए अनिंदिता नियोगी नियाम को चुना गया है।

👉 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में उज्जवला सैनिटरी नैपकिन पहल शुरू की।

👉 4 जनवरी को पक्षियों की वार्षिक गणना होगी।

👉 संयुक्त राष्ट्र ने अपने बेसिक फेक्ट्स का चीनी वर्जन जारी किया है।

👉 भारत सरकार ने दिसंबर में सार्वजनिक क्षेत्र के 4 बैंकों में 1खरब 8अरब 82करोड़ का पूूंजी निवेश किया हैै।

Q. हाल ही पेटा इंडिया पर्सन ऑफ द ईयर 2018 किसे चुना गया ?
Ans. सोनम कपूर

Q. ज्ञानपीठ पुरस्कार में ईनाम में क्या दिया जाता है ?
Ans. 11लाख रुपए, वाग्देवी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र।


📝📝 3 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝

👉 सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के 96 दिन बाद 800 साल की परंपरा को तोड़कर सबरीमाला के अय्यप्पा मंदिर में दो महिलाओं ने पूजा की है।
1.बिंदु    2.कनकदुर्गा

👉 आज (3जनवरी) से जालंधर (पंजाब) में पांच दिवसीय 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस शुरू हो रही है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

👉 रेलवे इलाहाबाद में 14 जनवरी से शुरू हो रहे कुंभ के मेले से पहले देश की सबसे तेज ट्रेन-18 की सेवाएं शुरू कर देगा।

👉 केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के अनुसार 30 नवंबर तक देश में 123 करोड़ आधार कार्ड जारी हो चुके हैं।

👉 भारतीय मूल के छात्र ध्रुव प्रभाकर ने हांगकांग में  वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

👉 सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर (87) का निधन हो गया है।

👉 राजस्थान में सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन ₹250 प्रतिमाह बढ़ा दी है।
साथ ही सरकारी दस्तावेजों से पंडित दीनदयाल का चित्र हटाया गया है।

👉 रणथंभौर में बाघिन T-69 एवं बाघिन T-84 ने दो-दो शावकों को जन्म दिया है।

👉 झोंगशियान (चीन) मे दुनिया का पहला ई-स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार किया गया हैै।
➖ हांगकांग के आर्किटेक्ट बैरी हो ने इसे डिजाइन किया है।
➖ इसकी आकृति विंग (पंख) के समान है।
➖ इसकी लागत 157 करोड़ रुपए है।

👉 कैबिनेट ने विजया और देना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय को मंजूरी दे दी है।
➖ विलय 1 अप्रैल 2019 से लागू होगा।
➖ विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।

Q. किस देश में चक्रवाती तूफान उस्मान आया है ?
Ans. फिलीपींस में
👉 केंद्र सरकार ने गाजा चक्रवात से प्रभावित तमिलनाडु को 1146 करोड रुपए की मंजूरी दी है।

👉 पैट्रिक शनाहन ने अमेरिका के कार्यकारी रक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया है।

👉 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यान जुनो ने बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा आयो पर सक्रिय ज्वालामुखी की तस्वीरें भेजी है।

Q. कादर खान की पहली फिल्म का नाम बताइए ?
Ans. दाग 

👉 पश्चिम बंगाल की सरकार ने राज्य में कृषि कृषक बंधु योजना के तहत किसानों की मृत्यु होने पर ₹200000 देने की घोषणा की है।

👉 शिवदास मीणा की अध्यक्षता में रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (RERA) को मजबूत करने के लिए सुझाव देने के लिए भारत सरकार द्वारा एक समिति गठित की गई है।

👉 प्रतिवर्ष 1 जनवरी को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन दिवस (DRDO दिवस) मनाया जाता है।
DRDO=Defence Research and Development Organisation

👉 तेलंगाना के एक अस्पताल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
➖ एक ही दिन में कैंसर के सबसे बड़े स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने के कारण।

👉 सार्वजनिक क्षेत्र के कुल 21 बैंकों में से 11 बैंक आरबीआई की शीघ्र सुधारात्मक योजना (PCA) में शामिल है ।
अर्थात ये 11 बैंकों के द्वारा ऋण देने पर प्रतिबंध है।

👉 हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस से जुड़े सभी कार्यों के लिए यूपी कॉप ऐप लॉन्च किया है।
➖ उत्तर प्रदेश में हाल ही अपराधियों की जानकारी रखने के लिए त्रिनेत्र ऐप लॉन्च किया गया था।

👉 उत्तरप्रदेश में आवारा पशुओं के लिए गोवंश आश्रय स्थल स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।

👉 अमेरिका एवं इजरायल ने यूनेेेेस्को की सदस्यता छोड़ दी है।
👉 1 जनवरी से कतर, ओपेक ( तेल निर्यातक देशों का समूह)  से अलग हो गया है।

👉 जस्टिस ए के सिकरी को भारतीय राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

👉 हेमंत भार्गव को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Q. हाल ही एक्सिस बैंक के नए सीईओ कौन बने है ? 
Ans. अमिताभ चौधरी

👉 1 जनवरी को इसरो ने छात्रों के साथ संवाद नामक एक नया प्लेटफार्म लॉन्च किया है।

👉 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषद की स्थापना की है।
👉 आरबीआई ने एमएसएमई (MSME) क्षेत्र के लिए 25 करोड़  रुपए तक के मौजूदा ऋण के पुनर्गठन के लिए अनुमति दी है।

Q. हाल ही में हेथाई अम्मान फेस्टिवल कहां मनाया ?
Ans. महाराष्ट्र

Q. 2018 में सबसे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने हैं ?
Ans. जसप्रीत बुमराह

Q. हाल ही तानसेन सम्मान किसे दिया गया ?
Ans. मंजू मेहता (जयपुर, राजस्थान)
                                          ...SAVE WATER




Post a Comment

0 Comments