आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

22,23,24 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


24 January Current Affairs 2019
January Current Affairs 2019


   22 जनवरी करंट अफेयर्स 2019

नोएडा में स्थित भारतीय पाक कला संस्थान (आईसीआई) में देश का पहला खानपान संग्रहालय (भारतीय फूड म्यूजियम) खुलेगा।

भारतमाता परियोजना

देश के आर्थिक केंद्रों को राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जोड़ने तथा बड़े शहरों में लॉजिस्टिक्स पार्क और रिंग रोड का निर्माण करने के लिए 2017 में भारतमाता परियोजना शुरू की गई।
5.34 लाख रुपए की लागत की इस परियोजना के पहले चरण में 2022 तक 84 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

👉 कर्नाटक के सिद्धगंगा मठ के प्रमुख लिंगायत संत शिव कुमार  स्वामी जी (111) का 21 जनवरी 2019 को निधन हो गया।

👉 नगालैंड के मुख्यमंत्री नेइफिउ रियो ने कहा है, कि नगालैंड राज्य अनुच्छेद 371(ए) के तहत नागरिकता संशोधन बिल से बाहर है।
➖ अनुच्छेद 371(ए) नगालैंड के संबंध में विशेष प्रावधान वाला है।

👉 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर कहा है, कि भारत 2022 तक दुनिया का सबसे युवा देश बन जाएगा।
15वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका है।

सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना)

सौभाग्य योजना का शुभारंभ सितंबर 2017 में किया गया।
16,320 करोड़ रुपए की लागत की इस योजना का लक्ष्य 2.48 करोड़ परिवारों को बिजली कनेक्शन देना है।
सौभाग्य योजना के तहत 100% घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य को जनवरी 2019 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

प्रश्न. आयुष्मान भारत योजना में स्वास्थ्य बीमा कवर की राशि है ?
उत्तर- 5लाख रुपए।

👉 21 जनवरी 2019 को वित्त मंत्रालय में पारंपरिक हलवा रस्म के साथ बजट के दस्तावेजों की छपाई शुरू हुई।

👉 इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को मिनीरत्न-1 श्रेणी में वैल्यू ग्रोथ के लिए छटा पीएसयू अवार्ड मिला है।

👉 अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के अनुसार 2019 और 2020 में भारत की विकास दर  क्रमशः 7.5% और 7.7% रहेगी।
➖ 2019 और 2020 में एशिया की विकास दर क्रमशः 6.3% और 6.4% रहेगी।

साल                      भारत                           चीन
2018                   7.3%                           6.6%
2019                   7.5%                          6.2%
2020                   7.7%                          6.2%

👉 नेपाल में ₹100 से बड़े भारतीय नोटों (200,500 और 2000 रुपये के) पर पाबंदी लगा दी गई है।
👉 भारतीय मूल की कमला हैरिस 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लडेगी।
👉 अमेरिका में जनवरी के तीसरे सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
👉 दुनिया के पहले जेनेटिकली मॉडिफाइड बच्चे ( डिजाइनर बेबी) विकसित करने वाली चीनी वैज्ञानिक ही जियानकुई को उनकी यूनिवर्सिटी ने बर्खास्त कर दिया है।
👉 विश्व के सबसे प्यारे डॉग बू की मृत्यु हो गई है।

प्रश्न. विश्व का पहला नेशनल पार्क है ?
उत्तर- येलो स्टोन पार्क।

👉 आईआईटी हैदराबाद 2019-2020 से अपने बी.टेक पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई= कृत्रिम बुद्धिमत्ता ) शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान बनेगा।

प्रश्न. हाल ही पुणे में संपन्न खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में सबसे ज्यादा पदक किस राज्य ने जीते है ?
उत्तर- मेेजबान  महाराष्ट्र ने।



 23 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


15वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन -2019

21 जनवरी से 23 जनवरी तक वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ मुख्य अतिथि है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया।
इलेक्ट्रॉनिक चिप आधारित ई-पासपोर्ट सेवा  शुरू करने की घोषणा की।
अर्थव्यवस्था के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रवासियों के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की।
इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने अपने देश में भोजपुरी महोत्सव कराने की घोषणा की।

👉 आज (23 जनवरी 2019) को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मथुरा/वृंदावन में नमामि गंगे की 460 करोड की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

👉 मुंबई टकसाल ने कुंभ स्नान स्मृति 2019 के रूप में 40 ग्राम का चांदी का सिक्का जारी किया है।

👉 महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के स्मारक के लिए 100 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

👉 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 22 जनवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रावी नदी पर दरिया पुल का उद्घाटन किया है।

👉 हाल ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अरुणाचल प्रदेश में चिपु नदी पर दिफू पुल का उद्घाटन किया है।

👉 रंजनी मुरली को वूमेन वॉइस अवॉर्ड- 2019 मिला है।
👉 22 जनवरी 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26  बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों से सम्मानित किया।
➖ राजस्थान की मेघा बोस सम्मानित की गई।

👉 हरियाणा सरकार ने एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों को मासिक पेंशन देने की घोषणा की है।



👉 यूनेस्को ने 2020 के लिए ब्राजील की राजधानी रियो डी जिनेरियो को विश्व की प्रथम वास्तुकला की राजधानी नामित किया है।

👉 केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने इंडिया स्टील-2019 सम्मेलन के अवसर पर 2019 को ईयर ऑफ एक्सपेंशन बनाने का का आह्वान किया।

👉 आईआईटी के पूर्व छात्र अंकुर दुहुन ने देश का पहला अनमैंड हेलीकॉप्टर, मिनी हेलीकॉप्टर बनाया है, जो संदिग्ध ड्रोन को जाल में फंसा कर जमीन पर उतार लाएगा।

प्रश्न. विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ?
उत्तर- दावोस

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी के सालाना पुरस्कार

भारतीय कप्तान विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ टेस्ट एवं वनडे क्रिकेटर-2018 चुने गए है।
विराट कोहली को लगातार दूसरे वर्ष क्रिकेटर ऑफ द ईयर- 2018 भी चुना गया है। अतः कोहली को लगातार दूसरी बार  गरफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी जाएगी।
विराट कोहली को आईसीसी ने 2018 की वनडे एवं टेस्ट टीम का कप्तान भी चुना है।
साथ में ऋषभ पंत को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर- 2018 (उभरता खिलाड़ी) चुना गया है।

👉 21 जनवरी 2019 को पूर्व हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का निधन हो गया।

👉 कोटा (राजस्थान) की रीटा शर्मा ने  बुल्गारिया में मिसेज यूनिवर्स गैलेक्सी खिताब जीता है।


   24 जनवरी करंट अफेयर्स 2019

👉 झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 22 जनवरी 2019 को विधानसभा में 85,429 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।
➖ पहली बार बाल बजट भी पेश किया गया।
मुख्यमंत्री बाइक एंबुलेंस योजना शुरू करने की घोषणा की गई।
➖ कक्षा 8 से ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना शुरू करने की घोषणा की गई।

👉 अंडमान निकोबार में देश का तीसरा नौसैनिक अड्डा आइएनएस कोहासा (पोर्ट ब्लेयर से 300 किलोमीटर दूर)  स्थापित किया जाएगा।

👉 आज रात (24 जनवरी 2019) इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)-सी44 रॉकेट से 2 सैटेलाइट, डीआरडीओ का इमेजिंग सैटलाइट माइक्रोसैट-आर तथा कलामसैट ( छात्रों एवं स्पेस किड्स इंडिया द्वारा विकसित) लॉन्च किए जाएंगे।
➖  पीएसएलवी- सी44 रॉकेट पीएसएलवी के एक नए प्रकार का रॉकेट है, जिसे पीएसएलवी-डीएल नाम दिया गया है।
गौरतलब है,कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा यह इस वर्ष की पहली लॉन्चिंग होगी।

👉 चीन ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीवीएम) से भूमिगत बंकर में काल्पनिक दुश्मन के खिलाफ हमले का अभ्यास किया है।

👉 नौसेना का सबसे बड़ा रक्षा अभ्यास सी विजिल-2019 शुरु हुआ है, जो कि दो दिन चलेगा।

👉 डिलॉय के ग्लोबल पावर ऑफ रिटेलिंग-2019 सूचकांक में मुकेश अंबानी की रिलायंस को 94वां स्थान मिला है।
➖ पहले स्थान पर वॉलमार्ट रही है।

👉 आज (24 जनवरी 2019) को मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। जिसमें पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

👉 23 जनवरी 2019 को सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया है।

👉 हाल ही आक्सफैम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के 1% लोगों के पास 50% आबादी के बराबर संपत्ति है।

👉 आक्सफैम के अनुसार दुनिया भर में महिलाओं द्वारा प्रतिवर्ष 10 ट्रिलियन डॉलर तक का अवैतनिक कार्य किया जाता है।

👉 यूरोपीय यूनियन ने मास्टर कार्ड पर 57 करोड़ यूरो ( 46 अरब रुपये) का जुर्माना लगाया है।

 प्रश्न. हाल ही फ्रांस की डाटा निगरानी संस्था ने नए डाटा प्राइवेसी कानून जनरल डाटा प्रोटक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) का पहली बार इस्तेमाल कर गूगल पर कितने करोड रुपए का जुर्माना लगाया है ?
उत्तर- 404 करोड़ रुपये

👉 इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्लयूएफ) ने भारत की संजीता चानू पर लगाए गए अस्थाई प्रतिबंध को हटा दिया है।

👉 मोहम्मद शमी भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
➖ शमी ने 56 मैचों में 100 विकेट लिए है।

👉 संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत 2019, 2020 में दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा।
➖ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.6% रहेगी।

👉 रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी विकास दर 7.2% और 2019-20 में 7.3% रहेगी।
➖ क्रिसिल के अनुसार 2017-18 में बिहार राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) सर्वाधिक रहा।

👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 23 जनवरी 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जीएसटी प्रणाली के तहत होने वाले विवादों के निपटारे के लिए जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण  की राष्ट्रीय पीठ के गठन को मंजूरी दी है।
नई दिल्ली में गठन किया जाएगा।


👉 चीन एडलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर के वैश्विक भरोसा सूचकांक में पहले स्थान पर है।
➖ भारत दूसरे स्थान पर है।

👉 हाल ही गृह मंत्रालय ने 15 वर्ष से कम एवं 65 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल और भूटान की यात्रा के लिए आधार कार्ड को वैद्य यात्रा दस्तावेज माना है।

👉 हाल ही ओडिसा सरकार ने मधु बाबू पेंशन योजना में पेंशन की राशि ₹300 से बढ़ाकर ₹500 की है।

👉 हाल ही निम्न 12 व्यक्तियों को संसद में बेहतरीन कार्य के लिए संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
1. अनुराग ठाकुर 2. धनंजय भीमराव महादिक 3. रजनी पाटिल 4. डॉ हिना विजय कुमार गावित 5. भरतहरी महताब 6. निशिकांत दुबे 7. आनंद भास्कर रपोलू 8. सुप्रिया सुले 9. राजीव शंकरराव सातव 10.श्रीरंग अप्पा बर्ने 11. एन के प्रेमचंद्रन 12. वीरप्पा मोइली


साथ कार्यक्रम

साथ का अर्थ है= सस्टेनेबल एक्शन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग हुमन कैपिटल।
यह कार्यक्रम नीति आयोग द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए झारखंड, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में चलाया जा रहा है।

प्रश्न. हाल ही अतीन बंदोपाध्याय (84) का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे ?
उत्तर- लेखन।

प्रश्न. हाल ही मैरी ऑलिवर का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से जुड़ी हुई थी ?
उत्तर- लेखन।


प्रश्न. 20 जनवरी 2019 को टाटा मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग में फुल मैराथन का खिताब किसने जीता है ?
उत्तर- कॉस्मास लैगाट।

प्रश्न. 20 जनवरी 2019 को सिंगापुर में आयोजित महिला एकल वर्ग में आईटीएफ टूर्नामेंट- 2019 किसने जीता है ?

प्रश्न. हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर के-9 वज्र होवित्जर तोप की निर्माण इकाई का उद्घाटन किया ?
उत्तर- हजीरा (सूरत, गुजरात) में।

प्रश्न. हथकरघा बुनकरों के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म re-weave.in किसने लॉन्च किया है ?
उत्तर- माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने।


पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 👉 Download PDF

Handwritten नोट्स के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल एवं फेसबुक ग्रुप को फॉलो करें।








Post a Comment

0 Comments