आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

13,14,15 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


14 January Current Affairs 2019,  Current Affairs Handwritten Notes
15 January Current Affairs 2019

📝📝 13 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝


👉 सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण देने वाले बिल को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।

👉 बीकानेर (राजस्थान) में 2 दिन तक चलने वाला 26वां अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव शुरू हुआ है।

👉 एशिया का पहला स्पोर्ट्स आयुर्वेद अस्पताल केरल के त्रिशूर में शुरू हुआ है।

👉 अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गैबार्ड 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव लड़ेगी।
➖ साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस भी डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बन सकती हैं।

👉 सरकार ने 14 जनवरी से 18 जनवरी के दौरान खुलने वाली सावरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की पांचवी सीरीज के लिए ₹3214 प्रति ग्राम कीमत निश्चित की है।
➖ डिजिटल पेमेंट करने वाले निवेशकों को ₹50 प्रति ग्राम की छूट रहेगी।

👉 धोनी भारत के लिए 10000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।
➖ गौरतलब है, कि धोनी ने 10000 रन 2017 में बना लिए थे, परंतु इन में से 174 रन उन्होंने एशिया इलेवन की तरफ से खेलकर बनाए थे।

👉 11 जनवरी को भारतीय कप्तान विराट कोहली एवं कोच रवि शास्त्री को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की मानद सदस्यता दी गई।

👉 भुवनेश्वर कुमार 100 वनडे विकेट लेने वाले भारत के 19वें गेंदबाज बने।

Q. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है ? 
Ans. स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

👉 आज (13 जनवरी को) को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मारक सिक्का जारी करेंगे।

👉 एम पी बेजबरुआ ने असम समझौते के क्रियान्वयन के लिए गठित की गई समिति का अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है।

👉 तेंग्कू अब्दुल्ला मलेशिया के नए राजा बनेंगे।
➖ वे सुल्तान मुहम्मद वी की जगह लेंगे जिन्होंने 2 साल से भी कम समय में अपना पद छोड़ दिया।

👉 27 जनवरी को चिनाब नदी परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए पाकिस्तानी दल भारत आएगा।

Q. भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की सहायता से सिंधु नदी जल समझौता कब संपन्न हुआ ?
Ans. 1960 में 

👉 कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल दुनिया के सात महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वत फतह करने वाले देश के पहले सैन्य अधिकारी बन गए हैं।

👉 मुंबई में 25वां भागीदारी शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

👉 मैसिडोनिया की संसद ने मेसिडोनिया का नया नाम उत्तरी मैसिडोनिया गणराज्य किया है।

Q. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाला देश कौन है ?
Ans. जापान 


📝📝 14 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝


👉 आज (14 जनवरी) से प्रो रेसलिंग लीग का चौथा सीजन शुरू हो रहा है।
➖ गौरतलब है कि प्रो रेसलिंग लीग दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल रेसलिंग लीग है।

👉 आज (14 जनवरी) से साल का पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हो रहा है, जोकि 27 जनवरी तक चलेगा।
➖ ऑस्ट्रेलियन ओपन एवं यूएस ओपन हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं।
➖ फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर जबकि विंबलडन ओपन ग्रास कोर्ट पर खेला जाता है।
NOTE:- भारत की रीता डावर किसी ग्रैंडस्लैम (विंबलडन 1952) के एकल वर्ग के फाइनल में पहुँचने वाली पहली और इकलौती भारतीय है।

👉 पं. बंगाल के अभिनव शॉ (10) पुणेे में चल रहे खेलो इंडिया, युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है।
➖ अभिनव शॉ ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

👉 अमेरिका में वैज्ञानिकों ने पानी से हाइड्रोजन ईंधन बनाने की तकनीक खोजी है।
➖ पौधों के प्रोटीन से ऐसी मेंब्रेन बनाई है, जो पानी को हाइड्रोजन ईंधन और ऑक्सीजन में तोड़ देती है।

👉 24 जनवरी को नेशनल चिल्ड्रन अवॉर्ड के अवसर पर मध्य प्रदेश की अद्रिका (10) और उसके भाई कार्तिक (14) को बहादुरी के लिए राष्ट्रपति द्वारा अवार्ड दिया जाएगा।
➖ अद्रिका 20000 स्कूली बच्चों को ताइक्वांडो के द्वारा आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे चुकी है।
➖ इसलिए अद्रिका को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।

👉 फिल्मकार राजकुमार हीरानी पर मीटू के तहत एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है।

👉 गुजरात, सवर्णो को 10% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

NOTE:-103वां संविधान संशोधन सवर्णों को 10% आरक्षण देने से संबंधित है।

👉 उज्बेकिस्तान में प्रथम भारत-मध्य एशिया संवाद संपन्न
 हुआ है।
👉 हाल ही दक्षिण अफ्रीका के एल्बी मोर्कल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।

👉 राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद जस्टिस एके सीकरी ने कॉमनवेल्थ सेक्रेटेरिएट आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल में नियुक्ति का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

👉 राजस्थान 👉
➖ गुलाबचंद कटारिया 15वीं विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष चुने गए है।
➖ गुलाबचंद कटारिया प्रोटेम स्पीकर भी चुने गए हैं।
अतः नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने का कार्य भी गुलाबचंद कटारिया ही करेंगे।
राजेंद्र राठौड़ को भाजपा ने अपना उपनेता बनाया है।

NOTE:- प्रोटेम स्पीकर का पद अस्थाई होता है, जोकि नवनिर्वाचित विधायकों/सांसदों को शपथ दिलानेेे के बाद अपने आप समाप्त हो जाता है।


📝📝 15 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝


👉 12 जनवरी को सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने वन फैमिली वन जॉब योजना पर कार्य शुरू किया।

👉  अजमेर में आयोजित 46वीं सीनियर स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मुकेश चौधरी ने मिस्टर राजस्थान का खिताब जीता है।

👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला फिलिप कोटलर अवॉर्ड दिया गया है।
➖ यह अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को उत्कृष्ट नेतृत्व देने के लिए दिया गया है।

👉 एक गैर सरकारी संगठन कॉमन कॉज ने नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

👉 14 जनवरी 2019 से आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों के लिए 10% आरक्षण प्रभावी हो गया।
➖ इसके लिए संविधान के अनुच्छेद-15 एवं 16 में संशोधन कर एक उपबंध जोड़ा गया है, जो राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है।

👉 अनीता कुंडू (हरियाणा) ने 14 जनवरी 2019 को विश्व की चौथी और अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन फतह की है।
➖ अनीता कुंडू 10 पर्वतारोहियों के दल में अकेली भारतीय थी।
👉 अपर्णा कुमार दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला आईपीएस बनी है।

👉 आज (15 जनवरी 2019) से प्रयागराज में कुंभ मेला -2019 शुरू होगा।
➖ यह मेला 4 मार्च 2019 को संपन्न होगा।

👉 राजस्थान में सीपी जोशी को 15वीं विधानसभा के लिए विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
➖ महेश जोशी को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

👉 मिंत्रा और जबोंग के सीईओ अनंत नारायणन ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
➖ गौरतलब है कि मिंत्रा और जबोंग ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की  ही यूनिट है।

Q. प्रोटेम स्पीकर को शपथ कौन दिलाता है ?
Ans. राज्यपाल

👉 टोरंटो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मौसम और भोजन के अनुसार शरीर का हेल्थ कैलेंडर बनाया है।

Q. 1 जनवरी 1923 को इलाहाबाद में स्वराज पार्टी की स्थापना किसने की थी ?
Ans. मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास ने

👉 फिक्की (FICCI) ने भारत विनिर्माण बैरोमीटर रिपोर्ट -2019 जारी की है।
➖ FICCI= Federation of Indian Chambers of  Commerce and Industry

                                             SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments