आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

10,11,12 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


11 January Current Affairs 2019, Current Affairs Handwritten Notes
12 January Current Affairs 

📝📝 10 जनवरी करंट अफेयर्स 📝📝


👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा शहर के लिए प्रोजेक्ट गंगाजल लॉन्च   किया है।

👉  विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.3% रहने का अनुमान लगाया है।
➖ साथ ही वर्ल्ड बैंक ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2.9% रहने का अनुमान लगाया है।

Q. विश्व बैंक के अनुसार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था किस देश की है ?
Ans. भारत

NOTE:- चालू वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पर विभिन्न अनुमान-
1. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ)= 7.2%
2. विश्व बैंक =7.3%
3. रिजर्व बैंक =7.4%


👉 विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनामिक फोरम) के अनुसार भारत 2030 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा।
➖ भारत से आगे चीन और अमेरिका रहेंगे।

👉 जर्मनी मैं फ्रेनहॉफर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा फूड स्केनर बनाया है, जो खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेगा।
➖ इस डिवाइस की मदद से खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट भी पता की जा सकती है।

👉 आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यात्रा के लिए इस्तेमाल होने वाला अंतरिक्ष ईंधन बनाया है।

👉 भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे सहित 129 हवाई अड्डों पर सिंगल यूज वाली प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

👉 जोधपुर, राजस्थान के जाने-माने फिल्मकार और लेखक कृपाकिशन रिंदी (85) का निधन हो गया है।

👉 यूरोप के 30 देशों में स्नो ब्लास्ट/बर्फीला तूफान आया है।

👉 हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को पद से हटा दिया है।

Q. विश्व की पहली भूमिगत ट्रेन सेवा शुरू हुई ?
Ans. 10 जनवरी 1863 को लंदन में।

Q. उड्डयन मंत्रालय ने ग्लोबल एविएशन समिट 2019 के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है ?
Ans. GAS-2019

Q. 8 जनवरी 2019 को खेलो इंडिया, युवा खेलों का दूसरा संस्करण कहां शुरू हुआ ?
Ans.पुणे (महाराष्ट्र)

Q. 124वां संविधान संशोधन विधेयक- 2019 का संबंध है ?
Ans. नागरिकता से
गौरतलब है कि भारतीय संविधान का भाग-2 (अनुच्छेद 5-11) नागरिकता से संबंधित है।

👉 8 जनवरी को नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग का चौथा संस्करण शुरू हुआ है।
➖ विषय:- विश्व व्यवस्था में नए समीकरण, डगमगाती साझेदारिया और अनिश्चित परिणाम।
➖ गौरतलब है कि रायसीना डायलॉग एक भू-राजनीतिक और भू-रणनीतिक सम्मेलन है।

                                       ...SAVE WATER



📝📝 11 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝



👉 वेब वंडर वुमन अभियान :- यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
➖ वेब वंडर वूमेन अभियान का उद्देश्य उन महिलाओं को खोजना है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का कार्य कर रही है।

👉 7 बार का चैंपियन मिस्र अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2019 की मेजबानी करेगा।

👉 ब्योरुंग ब्रिज :- यह देश का सबसे लंबा (300 मीटर)  केबल पुल है, जो कि आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
➖ यह पुल अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी पर है।
➖ इस पुल की लागत 4843 करोड़ रुपये है।

👉 दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एवं अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस ने अपनी पत्नी मैकैंजी को तलाक देने का फैसला किया है।
➖ तलाक में संपत्ति बंटवारे के बाद मैकैंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन जाएंगी, परंतु जेफ बेजोस सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहेंगे।

👉 सुप्रीम कोर्ट से बहाली के 54 घंटे बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली हाई पावर्ड  सेलेक्शन कमेटी ने सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा को वापिस पद से हटा दिया है।

Q. नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (संशोधन) विधेयक- 2019 के अनुसार किस कक्षा तक नो डिटेंशन नीति को वापस लेने संबंधी विधेयक संसद में पारित किया गया है ?
Ans. आठवीं

👉 जल्द ही नई शिक्षा नीति (एनईपी) जारी की जाएगी।

👉 हाल ही कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने एजिटा किट लॉन्च किया है।
➖ एजिटा किट ग्लैंडर्स एवं संक्रामक एनीमिया जैसे पशु रोगों के निदान में उपयोगी है।

                                                                                                         SAVE WATER


📝📝 12 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝


👉 अमेरिका की स्पोर्ट्स  मैगजीन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने 2018 के टॉप-50 फिट खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
जिसके अनुसार-
➖ सबसे फिट पुरुष खिलाड़ी सेक्वोन बार्कले है।
➖ सबसे फिट महिला खिलाड़ी सिमोन बाइल्स है।

👉 ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने संन्यास के संकेत दिए है।
➖ साल का पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन एंडी मरे का अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है।
➖ ऑस्ट्रेलियन ओपन 14 जनवरी 2019 से शुरू हो रहा है।

👉 आंध्रप्रदेश पुलिस ने 14 एवं 15 जनवरी को हैदराबाद में पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी है।

👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2019 को वाराणसी में 12वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

👉 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के . सिवन ने कहा है, कि भारत का पहला मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान दिसंबर 2021 में लांच कर दिया जाएगा।
➖ गगनयान में तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्री जाएंगे जिन में एक महिला एवं एक भारतीय वायु सेना में से होगा।

👉 जयदीप गोविंद को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महासचिव नियुक्त किया गया है।
👉 पी एन सुकुल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव बनाया गया है।

👉 एनएसई ( नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के चेयरमैन अशोक चावला ने इस्तीफा दिया है।

👉 तमिलनाडु के सबसे बड़े जिले विल्लुपुरम को विभाजित करके राज्य का 33वां जिला कल्लाकुरिची बनाया गया है।
👉 हाल ही कोयंबटूर (तमिलनाडु) की ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस-ई-आई मोबाइल एप लॉन्च किया है।

👉 प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
➖ प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Q. विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत किसने की ?
Ans. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 में की।

👉 प्रतिवर्ष 10 जनवरी को सेना वायु रक्षा कोर दिवस मनाया जाता है।
➖ सेना वायु रक्षा कोर की स्थापना 10 जनवरी 1994 में की गई।

👉 नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान-3 (UDAN=Ude Desh ka Aam Nagrik) के तहत अंडमान द्वीप समूह में सी प्लेन के संचालन को मंजूरी दी है।
➖ अतः अंडमान द्वीप समूह सी प्लेन संचालित करने वाला देश का पहला द्वीप बन गया है।

👉 हाल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यूएसए क्रिकेट  को अपना 105वां सदस्य घोषित किया है।

Q. हाल ही भारत का पहला भगोड़ा आर्थिक अपराधी किसे घोषित किया गया ?
Ans. विजय माल्या

📝 📝 प्रश्न-उत्तर 📝📝

Q. हाल ही ग्लोबल सोलर काउंसिल का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans. प्रणव आर मेहता

Q. किस राज्य में कृषि क्षेत्र और कृषि संबंधी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट परियोजना को मंजूरी दी गई है ?
Ans. महाराष्ट्र

SMART=State of Maharashtras Agribusiness and Rural Transformation.

Q. हाल ही एलायंस फॉर मीडिया फ्रीडम का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans. नरसिम्हां राम

Q. कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबाल ने किस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द ईयर- 2018 चुना है ?
Ans. मोहम्मद सलाह

Q. सरकार ने 10 जनवरी को प्रदूषण कम करने के लिए कौनसा कार्यक्रम शुरू किया है ?
Ans. राष्ट्रीय वायु स्वच्छ कार्यक्रम

Q. वी आर डिस्प्लेस्ड (we are displaced) पुस्तक के लेखक कौन है ?
Ans. मलाला युसुफजई

Q. हाल ही अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ द्वारा जारी की गई ताजा विश्व रैंकिंग में कौनसी महिला बॉक्सर शीर्ष स्थान पर है ?
Ans. मैरीकॉम

                                  SAVE WATER



Post a Comment

0 Comments